फॉण्ट कनवर्टर NEW

पैर में गोली लगने के बाद कुख्यात फैज खान की हालत नाजुक, रांची रिम्स रेफर

पलामू/मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में बीते दिनों हुए सनसनीखेज समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान की स्थिति बिगड़ गई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे मेदिनीनगर के एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति अनियंत्रित

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू/मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में बीते दिनों हुए सनसनीखेज समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान की स्थिति बिगड़ गई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे मेदिनीनगर के एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति अनियंत्रित होते देख डॉक्टरों ने उसे शनिवार को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया है।

पैर की नस फटने से बढ़ा खतरा

चिकित्सकों के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान फैज के पैर में दो गोलियां लगी थीं। गोली लगने से उसके पैर की मुख्य नस फट गई, जिसके कारण शरीर से अत्यधिक मात्रा में खून बह गया। एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार और कुछ घंटों की सघन निगरानी के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते उसे उच्च चिकित्सा संस्थान भेजने का निर्णय लिया गया। मेदिनीनगर सदर डीएसपी राजीव रंजन ने इस स्थानांतरण की पुष्टि की है।

हत्याकांड और बिहार भागने की कोशिश

गौरतलब है कि गुरुवार की रात मेदिनीनगर के व्यस्त शताब्दी मार्केट में फैज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फैज बिहार भागने की फिराक में था। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण शुक्रवार को पांकी थाना क्षेत्र के टइया में घेराबंदी कर दी गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसी जवाबी कार्रवाई में फैज घायल हुआ, जबकि उसके साथी आदर्श कुमार उर्फ धोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विदेशी हथियारों का जखीरा

इस एनकाउंटर में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि अपराधी बेहद आधुनिक और विदेशी हथियारों का उपयोग कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ‘स्पेशली मेड इन इटली’ लिखी हुई 7.65 एमएम की पिस्टल और ‘मेड इन यूएसए’ लिखी हुई 9 एमएम की पिस्टल बरामद की है।

आपराधिक इतिहास

फैज खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर (तेलीपट्टी) का निवासी है और इससे पहले झामुमो नेता लड्डू रंगरेज हत्याकांड में भी जेल की हवा खा चुका है। पलामू पुलिस अब उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि इस पूरे गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram