Ranchi News : जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 18 अगस्त 2025 को 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और एकाग्रता जैसी गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है, और इस प्रतियोगिता में देशभर से आए युवा खिलाड़ियों…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर सोमवार, 18 अगस्त 2025 को राँची जिले के सभी सरकारी और अनुदानित विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। जिले के 2128 विद्यालयों में आयोजित इन सभाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र-छात्राओं और 10,000 शिक्षकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभाओं की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मंत्री जी को याद किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को रामदास सोरेन जी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों…
Ranchi News : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य लाभुक योजना से वंचित न रह जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि मृत लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए ताकि नए पात्र लाभुक जोड़े जा सकें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया कि डाटा में किसी तरह की त्रुटि न रहे और लाभुकों का KYC हर हाल में पूरा कराया…
New Delhi News : झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए राज्य सरकार और डीजीपी को बड़ी राहत प्रदान की। बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसमें नियमों का उल्लंघन हुआ है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि याचिका में ठोस आधार नहीं है। अदालत ने साफ कर दिया कि…
Ranchi News : झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। वर्ष 2025–26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक राँची में आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक–ए स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting राँची कर्नल विकास भोला, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय…
Ranchi News : वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से Mitigation Project for Lightning Safety (MPLS) Awareness Programme की शुरुआत राँची में की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता राँची रामनारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर शुरू किया गया है और इसे M/S Global Media के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। राँची जिले के चार प्रखंडों – रातु, नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातु…
Ranchi News : छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और माइनॉरिटी समुदाय पर हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे पर सोशल मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद नौशाद ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नौशाद ने कहा कि अपराधियों को पुलिस अधिकारियों और सरकार के स्तर से दी जा रही छूट के कारण अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनॉरिटी समुदाय के साथ हो रही हिंसक घटनाओं ने समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, लेकिन…
Ranchi News : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियों का रविवार को रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पर पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पिता की अस्थियां लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। उनके साथ छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन, अन्य परिजन और नेमरा ग्रामवासी भी मौजूद थे। घाट पर स्थानीय पाहन ने विधिवत पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार संबंधी सभी अनुष्ठानों का निर्वहन कराया। विसर्जन के समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आंखें नम थीं और पिता…
Ranchi News : पुरुलिया रोड स्थित सत्य भारती सभागार में रविवार को Marcgain Academy द्वारा एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज को शिक्षा, डिजिटल तकनीक और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करना। एकेडमी के निदेशक सुबोध दांगी ने उद्घाटन भाषण में बताया कि Marcgain Academy दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और समाज को नई दिशा देने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि एकेडमी तीन मुख्य उद्देश्यों…
Ramgarh News : रामगढ़ जिले के नेमरा की धरती 16 अगस्त को ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रदूत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में लाखों की भीड़ उमड़ी। नेमरा की माटी पर श्रद्धांजलि देने के लिए आमजन से लेकर विशिष्ट मेहमानों तक ने एकजुट होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। संस्कार भोज के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन के संघर्ष व योगदान को याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भावुक नजर आए। उन्होंने राज्य…
Ranchi News : 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रदूत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में संपूर्ण राँची जिला श्रद्धांजलि सभाओं में एकजुट हुआ। जिले के कोने-कोने में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने नम आँखों से गुरुजी को पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इन श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित 64 क्लस्टरों, ग्राम संगठनों और सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों ने इनमें हिस्सा…
Ranchi News : रांची के हिन्दपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इस्लामी मरकज के महासचिव सह सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के बाद जब छात्रों ने अल्लामा इक़बाल द्वारा लिखित कौमी तराना “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” प्रस्तुत किया, तो उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह को संबोधित करते हुए मो. इसलाम ने कहा कि भारत की आजादी केवल एक वर्ग की देन नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने…
Ranchi News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा दुख जताया है। संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि वे सरल, सहज और सौम्य विचारों के धनी थे। अल्प समय में ही उन्होंने शिक्षा सुधार और शिक्षक हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे न केवल एक संवेदनशील नेता थे बल्कि शिक्षकों के सच्चे अभिभावक भी थे। संघ की ओर से दिवंगत मंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में उत्तील यादव, बिजेंद्र चौबे, राममूर्ति ठाकुर, अनूप केशरी, असदुल्ला, राकेश, अजय ज्ञानी, सुनील कुमार, धीरज…
Ranchi News : 79वां स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष कांके में बेहद धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। आयोजन हरिनाथ ट्रेडर्स और लोकहित अधिकार पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और शैक्षणिक आजादी का संकल्प लिया गया, जिससे समाज में समानता और समरसता का संदेश दिया जा सके। सुबह 9:30 बजे भामाशाह नगर रिंग रोड, सुकुरहुटू कांके से मोटरसाइकिल तिरंगा न्याय यात्रा निकाली गई। इस प्रभात फेरी जैसी यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीत गाए। लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने न्याय यात्रा को…
Ramgarh News : झारखंड के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में विशेष दृश्य देखने को मिला। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी नेमरा गांव पहुंचे और स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं। रेवंत रेड्डी ने दुख की इस घड़ी में हेमंत सोरेन को धैर्य बनाए रखने की हिम्मत दी और कहा कि शिबू सोरेन जैसे नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद…
Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी कुप्रथा से दूर रखना और इसके गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एम.के. गुप्त ने की। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा के वातावरण को स्वस्थ और सकारात्मक बनाए रखें। वहीं, वार्डन डॉ. अरविंद कुमार शर्मा और उप वार्डन डॉ. अर्पणा ने छात्रों को बताया कि रैगिंग से पीड़ित छात्र…
Ranchi News : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और अग्रवाल युवा सभा की ओर से शनिवार को राजधानी रांची स्थित महाराजा अग्रसेन भवन सभागार में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सभा के स्थापना दिवस और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे आयोजकों ने “201 मुस्कुराहटें और 201 नई उम्मीदें” की संज्ञा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रौनक झुनझुवाला ने कहा कि हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल,…
Hazaribagh News : शहर के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार शुक्रवार रात अपराधियों के निशाने पर आ गए। अपराधियों ने उन पर हमला कर दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना नमस्कार चौक के पास हुई, जहां अपराधियों ने न केवल लूटपाट की बल्कि अवधेश कुमार पर फायरिंग भी की। गोलीबारी से घबराए मैनेजर बाइक से गिर पड़े और उनके हाथ में गंभीर चोट आई। घायल मैनेजर को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार अवधेश कुमार बैंक बंद होने के कारण दिनभर का कलेक्शन…
Ramgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को लिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया। हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, उन्होंने यातायात व्यवस्था इस तरह बनाने पर जोर दिया जिससे किसी को भी असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में आने वाले लोगों…
Ranchi News : बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फंसे IAS अफसर विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया। विनय चौबे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था और एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) की कार्रवाई व दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी। उनकी ओर से तर्क दिया गया था कि गिरफ्तारी से पहले जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी, उसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया…
