फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिस्टल साथ दबोचा गया अपराधी सुमित चंद्रवंशी, बाइक और 6 जिंदा कारतूस बरामद

पलामू: मेदिनीनगर के सदर अस्पताल क्षेत्र में पुलिस ने एक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: मेदिनीनगर के सदर अस्पताल क्षेत्र में पुलिस ने एक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक सुमित चंद्रवंशी (28) है, जिसके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की एक पिस्टल और 6 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

छापेमारी और गिरफ्तारी

घटना सोमवार की है, जब पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सदर अस्पताल के पास जुटे हैं। जैसे ही टाइगर मोबाइल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, दो युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सुमित को धर दबोचा, जबकि उसका साथी राजा चंद्रवंशी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार सुमित चंद्रवंशी पर शहर थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं। वहीं, फरार राजा चंद्रवंशी पलामू पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, जिसके खिलाफ चैनपुर थाना में हत्या और लूट जैसे 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में शामिल एसआई दीपक कुमार सिंह और उनकी टीम को इस सफलता के लिए सराहा जा रहा है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram