फॉण्ट कनवर्टर NEW

हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से शराब तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, बिहार भेजने की थी तैयारी

रांची: झारखंड से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपना शिकंजा कस दिया है। शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ ने एक शातिर तस्कर को भारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपना शिकंजा कस दिया है। शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ ने एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

एसी कोच की सीट संख्या 31 पर था ‘जखीरा’

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर उप निरीक्षक सूरज पांडेय और फ्लाइंग टीम स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 (हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस) के कोच ए-1 (AC) की सीट संख्या 31 पर बैठा एक युवक संदिग्ध लगा। जब उसके काले ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो आरपीएफ के भी होश उड़ गए। बैग के भीतर से कुल 18 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये है।

रातू से खरीदी थी शराब, बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की थी फिराक

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना (बिहार) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह शराब रांची के रातू इलाके से खरीदी थी। उसका इरादा इसे ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना था। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram