Ranchi News : रांची स्थित श्री गुरुनानक सत्संग सभा के अनुषांगिक संगठन स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री गुरु हरगोबिंद साहब जी का प्रकाशोत्सव इस वर्ष 26 जून को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में 16 जून से 26 जून तक विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में हर दिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा श्री सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ किया जाएगा। यह आयोजन आध्यात्मिक शांति और सामूहिक…
Author: Muzaffar Hussain
Katihar : मनिहारी के जामवंत नगर बाघमारा स्थित मुख्यालय में मां जानकी धाम की स्थापना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को आयोजित बैठक में संस्थापक राजेश गुरनानी की अध्यक्षता में आगामी 17 सितंबर को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस दिन श्री राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा आचार्य विद्यासागर शास्त्री अटल जी के नेतृत्व में होगी। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर से अखंड हरिनाम संकीर्तन और प्रवचनों के साथ होगी। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मौखिक स्वीकृति देकर शामिल होने की सहमति जताई है। कार्यक्रम…
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर शासन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत समिति और जिला परिषद के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त और अधिक प्रभावशाली बनाने के मकसद से आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भागीदारी अहम है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं ताकि गांवों में विकास की रफ्तार तेज…
Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर-चिकनी गांव में बुधवार देर रात एक पिता ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने ही दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में तीन साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप पंडित का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने दोनों बच्चों पर हमला…
Nalanda, Bihar Sharif : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और नालंदा क्षेत्र के विधायक श्रवण कुमार ने गुरुवार को जिले के वेन प्रखंड अंतर्गत अकौना पंचायत के जंघारो गांव में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट की सीढ़ियां और एक ग्रामीण सड़क शामिल हैं। मंत्री ने सबसे पहले छठ घाट पर 6 लाख रुपये की लागत से बनी नई सीढ़ियों का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को त्योहार के समय काफी सुविधा मिलेगी। इसके बाद उन्होंने शिवनारायण प्रसाद के घर से दिनेश प्रसाद के घर तक 4 लाख…
Katihar : कटिहार रेलमंडल की एक बड़ी परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अररिया-गलगलिया रेल खंड पर 16 जून को प्रायोगिक ट्रायल रन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया का उद्देश्य नवनिर्मित रेलवे लाइन की सुरक्षा और संचालन की क्षमता का मूल्यांकन करना है। कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम ने गुरुवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल रन पूर्ण ट्रेन के रूप में किया जाएगा। चूंकि इस नए रेल खंड पर अभी तक कोई भी लेवल क्रॉसिंग सक्रिय नहीं है, इसलिए रेलवे द्वारा आम जनता के लिए विशेष सावधानियां और निर्देश जारी किए गए हैं।…
Ranchi News : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में जाली नोटों के एक मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक मोबाइल दुकानदार की सतर्कता से पुलिस तक यह मामला पहुंचा। घटना 11 जून 2025 की है जब एक किशोर ग्राहक ने मोबाइल खरीदते वक्त दुकानदार को 500-500 रुपये के 7 नकली नोट दिए। दुकानदार को नोटों की गुणवत्ता संदिग्ध लगी, जिस पर उसने तुरंत लोअर बाजार थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर से पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि ये नोट उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास से लाए गए हैं। किशोर…
Ranchi News : जिला प्रशासन द्वारा बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूलों की निगरानी व्यवस्था और मिड डे मील योजना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 12 जून 2025 को समग्र शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों की उपस्थिति अब ‘ई-विद्या वाहिनी’ पर अनिवार्य उपायुक्त ने…
Ranchi News : रांची जिला में राजस्व से संबंधित मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या 505 में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न अंचलों से वरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्य अंचल निरीक्षकों एवं राजस्व उप निरीक्षकों की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाना तथा जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना था। इस दौरान उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कई महत्वपूर्ण…
Ranchi News : झारखंड राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा JTET नियमावली 2025 के प्रारूप को तैयार किया गया है और संबंधित संस्थाओं व अधिकारियों से इस पर सुझाव मांगे गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और इसमें आम जनता व शिक्षा से जुड़े विभिन्न पक्षों की राय को महत्व दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय पत्रांक-842 दिनांक 12 जून 2025 द्वारा डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान, झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)…
Ranchi News : राजधानी रांची के व्यस्त इलाके सुधा कॉम्पलेक्स से एक नाबालिग के पास से नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लोअर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पास से 500 रुपये के कुल आठ नकली नोट बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला नकली नोटों के अवैध कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग को ये जाली नोट कहां…
Ranchi News : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रांची जिले की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन को संबल भी मिल रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की निगरानी में जिला प्रशासन इस योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को अंडा उत्पादन और बकरी पालन जैसे आजीविका के साधनों से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे स्वयं की आजीविका…
Ranchi News : सार्वजनिक शांति और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने डीजे संचालकों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने उच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में यह निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी डीजे संचालकों को 24 जून 2025 तक अपने संबंधित पुलिस थाने में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह निर्णय बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, सार्वजनिक असुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के तहत डीजे संचालकों को अपने क्षेत्रीय थाना में संपर्क करना होगा,…
Ranchi News : रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बिना अनुमति और अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए फाइबर केबल पर अब सख्त कार्रवाई शुरू की जा रही है। शहर में बिजली के खंभों और पेड़ों पर बेतरतीब लटके हुए तार न केवल शहरी सौंदर्य को बिगाड़ते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाते हैं। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में कार्यरत प्रमुख दूरसंचार कंपनियों जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, भारती इन्फ्राटेल, ए.टी.सी टेलीकॉम और टावर विजन के प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है। निगम के…
Ranchi News : शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर निगम क्षेत्र में कुल 31 वाहन पड़ाव स्थल और 3 ऑटो रिक्शा स्टैंड (रातू रोड न्यू मार्केट, पुरुलिया रोड सदर अस्पताल के पास एवं अरगोड़ा मैदान के समीप) निर्धारित किए हैं। प्रशासक के निर्देश पर 11 जून 2025 को नगर निगम की बाजार शाखा की गठित टीम ने इन सभी स्थलों की जांच की। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि निर्धारित दरों पर ही पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है या नहीं, पार्किंग व्यवस्थित…
Ranchi News : जिले में वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने को लेकर 11 जून 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश देना था। उपायुक्त ने विशेष रूप से…
Ranchi News : रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 11 जून 2025 को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की डिस्पेंसरी का दौरा कर दवाओं की उपलब्धता की स्थिति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा मरीजों का विश्वास जीतने के लिए…
Ranchi News : रांची के सदर अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 11 जून 2025 को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की एक अहम बैठक का आयोजन सदर अस्पताल सभागार में किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञों और रोगी कल्याण समिति के सदस्यों समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे का विकास और रोगी कल्याण योजनाओं…
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई, जिसमें विकास और औद्योगिक निवेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान जर्मनी के इकोनॉमी काउंसलर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और राजदूत के बीच खासतौर पर कोयला खनन, उद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई। जर्मन राजदूत ने कहा कोल आधारित औद्योगिक गतिविधियों को लेकर जर्मनी और झारखंड में कई समानताएं हैं। ऐसे में जर्मनी झारखंड के साथ मिलकर इस क्षेत्र में सहयोग…
Ranchi News : झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। राज्य के सभी मतदान केंद्रों और उनके क्षेत्रों की जियो फेंसिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को बेहतर सुविधा देना और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर रखी जाएगी। इससे मतदान के समय भीड़ कम होगी, कतारों का बेहतर प्रबंधन (क्यू-मैनेजमेंट) हो सकेगा और…
