Ranchi News : शहर की सुंदरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम अब अवैध रूप से लगाए गए फाइबर केबल और तारों पर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून 2025 को अपर नगर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों के प्रतिनिधि जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, एटीसी टेलीकॉम, आईटी शाखा प्रभारी, सहायक प्रशासक निकेश कुमार सहित बाजार शाखा के कर्मी मौजूद थे। अपर प्रशासक ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि रांची शहर के कई मार्गों पर…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : रांची जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में पुलिस ने एक बंद घर से भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा (पोस्ता का फल) बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 2900 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 12 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के मेठो मुंडा नामक व्यक्ति के पुराने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल…
Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुंडुल रिंग रोड के पास एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां SIRB-2 खूंटी में पदस्थापित आरक्षी सत्य प्रकाश देहरी (106) का शव पुल के नीचे बरामद किया गया था। जांच में सामने आया है कि यह मौत एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसमें मृतक का ही सहकर्मी शामिल था। पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच में पता चला कि सत्य प्रकाश देहरी के मोबाइल से चोरी छिपे 19,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे, जो कि एक गेमिंग ऐप में डाले गए थे। इस घटना…
Patna News : बिहार के लोगों के लिए यातायात को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने बिहार के 223 रेलवे फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय राज्य में यातायात को जाम मुक्त और तेज बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। इस सिलसिले में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत संरचना) नवीन गुलाटी और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह…
Saharsa News : नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की नन्हीं बाल प्रतिभा प्रियांशी मेडाना ने गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ बिहार, बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। महज 4 वर्ष की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली प्रियांशी वर्तमान में एलकेजी कक्षा की छात्रा हैं और स्ट्रीट डांस एकेडमी में कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत से प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जबरदस्त प्रस्तुति दी और निर्णायकों को…
Purnia News : पूर्णिया जिले के युवा मुक्केबाज कुमार आर्यन ने राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता कटिहार में आयोजित की गई थी, जिसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 10 से 12 जून तक चली इस प्रतियोगिता में कुमार आर्यन ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पूर्णिया जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव और कोच अमरकांत झा ने बताया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी…
Patna News : बिहार सरकार द्वारा लागू कृषि रोड मैप के प्रभाव से राज्य में मछली उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2005 से पहले जहां बिहार में मछली उत्पादन मात्र 2.68 लाख मीट्रिक टन था, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा 8.73 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। लगभग 20 वर्षों में मछली उत्पादन में तीन गुना से अधिक वृद्धि इस क्षेत्र में राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रमाण है। राज्य सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें प्रमुख हैं-मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, जलाशय मात्स्यिकी विकास योजना,…
East Champaran News : पूर्वी चंपारण जिले को अब स्थायी लोक अदालत के रूप में न्याय का एक और मजबूत विकल्प मिल गया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) के लिए तीन सदस्यीय पीठ का गठन कर दिया है, जिसमें सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली अहमद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 (संशोधन 2002) की धारा 20B के अंतर्गत की गई है। प्राधिकरण की अधिसूचना संख्या 26 दिनांक 26 मई 2025 के अनुसार, पीठ में दो गैर-न्यायिक सदस्यों के रूप में सूरज कुमार तिवारी और किरण कुमारी…
East Champaran News : जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को जिले के 40 भू-माफिया और शराब माफियाओं की सूची सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि इन सभी के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अवैध कारोबार और अपराध के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की है, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत…
Ranchi News : झारखंड में एक बार फिर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस बार मामला खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से जुड़ा है, जहां विधिक माप विज्ञान के संयुक्त नियंत्रक कृष्ण चंद्र चौधरी को गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कृष्ण चंद्र चौधरी पर अपने ही सहकर्मी मीर कासिम अंसारी, जो चाईबासा में सहायक नियंत्रक हैं, के खिलाफ फर्जी पत्र भेजने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने इस मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। जांच…
Ranchi News : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रांची जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। इस बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य से प्राप्त तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार नशा मुक्ति से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाए और उसकी रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। बैठक में उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने…
Ranchi News : समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति और प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, “पोषण ट्रैकर ऐप” पर डेटा की अद्यतन प्रविष्टि और आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के कार्यों की समय पर एंट्री नहीं होना गंभीर लापरवाही है और…
Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में रांची जिले के तीनों प्रमुख संकायों – विज्ञान, वाणिज्य और कला में टॉप करने वाली छात्राओं को आज विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला टॉपर बनने वाली इन होनहार बेटियों में विज्ञान संकाय से जिया श्रीवास्तव और मुस्कान कुमारी, वाणिज्य संकाय से मुस्कान कुमारी तथा कला संकाय से अनन्या पॉल शामिल रहीं। टॉपर्स का विवरण विज्ञान संकाय में जिया…
Ranchi News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने मुलाकात की। यह भेंट एक शिष्टाचार मुलाकात के रूप में की गई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। हालांकि यह बैठक औपचारिक थी, लेकिन इसे दो राज्यों के नेतृत्व के बीच सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है। मुलाकात के दौरान किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे आपसी समन्वय और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम…
Nawada News : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक मुन्ना कुमार उर्फ भुटाली का खून से लथपथ शव उसके घर में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता राजो महतो ने इस मामले में अपने बेटे की पत्नी प्रीति देवी, साडू मुकेश कुमार, साला विश्वनाथ महतो और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी संख्या 184/25 में उन्होंने बताया कि उनका बेटा लगातार पारिवारिक विवाद का शिकार था और आरोपी कई बार उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वे अपनी…
Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक और एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की पहचान 22 वर्षीय बंटी कुमार सिंह और बाखरपुर निवासी एक महिला के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि दोनों की हत्या कर शवों को गंगा में फेंका गया है। बंटी कुमार सिंह कुशालपुर का रहने वाला था और वह सियारम नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मृत महिला सियारम के साले की पत्नी थी।…
East Champaran : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर मैकेनिक सुभान मिस्त्री की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मधुबन में गैराज चलाकर ट्रैक्टर की मरम्मत का काम करते थे। घटना के वक्त सुभान अपने रिश्तेदार मो. रेयाज के साथ गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे शिवहर-मधुबन मुख्य पथ पर बंजरिया गांव के पास पहुंचे, तभी अपाची…
Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने लगातार पांच राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग कोयला व्यवसाय में हिस्सेदारी को लेकर की गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अपराधियों का मकसद कोयले के काले कारोबार में अपना वर्चस्व स्थापित करना और चारकोल मिलावट से हो रही मोटी कमाई में हिस्सा तय करवाना था। इस साइडिंग से वर्षों…
Ranchi News : राष्ट्रीय रैंडम एक्ट्स ऑफ़ लाइट डे हर साल 13 जून को मनाया जाता है। यह दिन हमें यह याद दिलाने के लिए है कि ज़िंदगी के सबसे कठिन समय में भी एक छोटी सी दयालुता किसी के जीवन में प्रकाश की किरण बन सकती है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह दिन एक सांत्वना, सहानुभूति और समर्थन का संदेश लेकर आता है। यह दिवस खास तौर पर उन लोगों को समर्पित है जो ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और अन्य प्रकार के रक्त कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं। #RandomActsOfLightDay का उद्देश्य है कि समाज…
Ranchi News : झारखंडवासियों को जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 जून के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और 20 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। विभाग ने बताया कि 15 से 18 जून के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश झारखंड के…
