Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दावोस में ब्लूमबर्ग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संवाद, झारखंड के अगले 25 साल का विजन साझा
#Trending

दावोस में ब्लूमबर्ग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संवाद, झारखंड के अगले 25 साल का विजन साझा

By Muzaffar HussainJanuary 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

दावोस/रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के साथ महत्वपूर्ण संवाद कर झारखंड के दीर्घकालिक विकास दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन से हुई इस बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य और राज्य की भविष्य की प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है, जो पहली बार दावोस जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य और संभावनाओं के साथ मजबूती से उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि झारखंड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर काम कर रही है। इस मॉडल में वैश्विक निवेश, अत्याधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय संस्थागत साझेदारियों को महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी अक्टूबर में भारत में एक ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता और नीति-निर्माता भाग लेंगे। सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री को इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया और झारखंड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने में रुचि जताई।

मुख्यमंत्री ने इस संवाद को झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश और वैश्विक सहभागिता के नए द्वार खोलने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.