Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

1,500 करोड़ की अत्याधुनिक कॉम्बी मिल, 2,600 करोड़ के टिनप्लेट विस्तार की योजना

दावोस/रांची। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के मंच से झारखंड ने भारत के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड सरकार और टाटा स्टील लिमिटेड के बीच न्यू एज ग्रीन स्टील तकनीक को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत झारखंड में 11,100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे हरित, टिकाऊ और कम-कार्बन औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

यह निवेश न केवल पर्यावरण के अनुकूल औद्योगीकरण की राह खोलेगा, बल्कि राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। नीदरलैंड और जर्मनी जैसी विकसित औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में सफल हो चुकी ग्रीन स्टील तकनीकों को झारखंड में अपनाकर राज्य वैश्विक हरित विनिर्माण परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन

इस समझौते का सबसे महत्वपूर्ण पहलू HISARNA और EASyMelt जैसी अगली पीढ़ी की आयरनमेकिंग तकनीकों का उपयोग है, जिन पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। HISARNA तकनीक स्वदेशी कोयले और निम्न श्रेणी के लौह अयस्क से स्टील उत्पादन की क्षमता रखती है, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी और लागत में कमी आएगी। साथ ही, कार्बन कैप्चर और स्टोरेज के माध्यम से यह तकनीक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 80 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है। टाटा स्टील वर्ष 2030 तक जमशेदपुर में लगभग 10 लाख टन वार्षिक क्षमता वाला वाणिज्यिक संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

वहीं EASyMelt तकनीक पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस प्रक्रिया को अधिक टिकाऊ बनाते हुए कोक की खपत कम करती है और कार्बन उत्सर्जन में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी लाने की क्षमता रखती है। यह दुनिया का अपनी तरह का पहला समाधान माना जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कॉम्बी मिल तथा 2,600 करोड़ रुपये के टिनप्लेट विस्तार की भी योजना है। ये परियोजनाएं झारखंड को डी-कार्बोनाइजिंग वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धी बनाएंगी।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

बैठक के दौरान टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टी. वी. नरेंद्रन ने मुख्यमंत्री की सक्रिय वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड शिक्षा, खनन और विनिर्माण के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य की आईटीआई संस्थाओं को उद्योगोन्मुख बनाने के लिए टाटा स्टील द्वारा गोद लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे कंपनी ने सहर्ष स्वीकार किया।

राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह समझौता झारखंड के पारंपरिक खनिज-आधारित राज्य से हरित नवाचार के वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें