फॉण्ट कनवर्टर NEW

नागा बाबा मार्केट में नया ऑटो स्टैंड शुरू, न्यू मार्केट क्षेत्र में सुधरी यातायात व्यवस्था

रांची। शहर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक निर्णायक कदम उठाया है। रातू रोड फ्लाईओवर से किशोरी यादव चौक, न्यू मार्केट चौक और नागा बाबा खटाल के समीप ऑटो और टोटो के अनियंत्रित ठहराव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। शहर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने एक निर्णायक कदम उठाया है। रातू रोड फ्लाईओवर से किशोरी यादव चौक, न्यू मार्केट चौक और नागा बाबा खटाल के समीप ऑटो और टोटो के अनियंत्रित ठहराव से उत्पन्न यातायात अव्यवस्था को दूर करने के लिए नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट के पास निगम की त्रिकोणीय भूमि पर व्यवस्थित ऑटो स्टैंड का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही न्यू मार्केट क्षेत्र में भी अलग से ऑटो स्टैंड चिन्हित किया गया है।

इन दोनों सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड के संचालन से क्षेत्र की सड़कों पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है और यातायात पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो गया है। ऑटो चालक अब निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क कर रहे हैं तथा यात्रियों की पिकअप और ड्रॉप की सुविधा भी यहीं से दी जा रही है।

शनिवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ इन ऑटो स्टैंडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑटो चालकों ने भी बताया कि वे सभी निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं।

प्रशासक ने निर्देश दिया कि यात्रियों को केवल ऑटो स्टैंड से ही ऑटो लेने के लिए जागरूक किया जाए, सभी चालक निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें और सड़क पर कहीं भी मनमाने ढंग से सवारी बैठाने या उतारने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, ऑटो स्टैंड के सौंदर्यीकरण, पार्किंग मार्किंग, हाई मास्ट लाइट लगाने, लैंडस्केपिंग और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। इस पहल से आम नागरिकों, यात्रियों और ऑटो चालकों तीनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram