फॉण्ट कनवर्टर NEW

समाहरणालय में ऑल हैंड बैठक, पारदर्शिता और जनसेवा को लेकर उपायुक्त सख्त

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑल हैंड बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कर्मचारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑल हैंड बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने बताया कि पूर्व बैठकों में कर्मचारियों द्वारा उठाई गई मांगों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था और सभी तलों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीनों की स्थापना पूरी कर ली गई है, जिससे कार्यस्थल का वातावरण अधिक सुरक्षित और अनुशासित हुआ है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा गलत या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों के आवेदन और शिकायतें किसी भी हाल में लंबित नहीं रहनी चाहिए। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की पहचान है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करने, ईमानदारी बनाए रखने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की।

बैठक में SAR रांची मनीषा तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram