फॉण्ट कनवर्टर NEW

कचरा मुक्त शहर के लक्ष्य पर रांची नगर निगम, 12 MRF सेंटर स्थापित करने की योजना

रांची। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ नागा बाबा खटाल एवं ट्रेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में रांची नगर निगम लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ नागा बाबा खटाल एवं ट्रेकर स्टैंड स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने केंद्रों पर चल रहे कार्यों और ट्रायल रन की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसी टीपीएस के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नागा बाबा खटाल स्थित MRF केंद्र में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राइमरी वेस्ट का प्रतिदिन शत-प्रतिशत प्रोसेसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्थिति में कचरे का ढेर न लगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य इस उद्देश्य से किए जाएं कि परिसर पूरी तरह स्वच्छ, सुव्यवस्थित और गंदगी मुक्त रहे।

प्रशासक ने MRF केंद्रों में कार्यरत सभी कर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, स्थल की साफ-सफाई, और कचरा वाहनों की आवाजाही के लिए सुव्यवस्थित मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही, गीले कचरे की मात्रा बढ़ाने तथा सभी वार्ड सुपरवाइजरों को MRF संचालन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

इसके बाद ट्रेकर स्टैंड स्थित MRF केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 12 स्थानों पर MRF सेंटर स्थापित किए जाने की योजना है, जिनमें से अब तक दो केंद्र कार्यशील हो चुके हैं।

इन केंद्रों में हाईटेक मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक, कागज, धातु, कांच और गीले कचरे को अलग किया जाएगा। सूखा कचरा रिसाइक्लिंग एजेंसियों को भेजा जाएगा, जबकि गीला कचरा सीएसएल इंडिया लिमिटेड के गैस प्लांट में बायोगैस या कंपोस्ट निर्माण में उपयोग होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram