Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»नव नियुक्त अंचल निरीक्षकों से बोले उपायुक्त, ईमानदारी और संवेदनशीलता से करें जनसेवा
#Trending

नव नियुक्त अंचल निरीक्षकों से बोले उपायुक्त, ईमानदारी और संवेदनशीलता से करें जनसेवा

By Muzaffar HussainJanuary 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल-2023 परीक्षा के माध्यम से चयनित नव नियुक्त अंचल निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर सह कानूनगो) एवं कानूनगो से सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने औपचारिक मुलाकात की। यह कार्यक्रम समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति राज्य सरकार की युवा-केन्द्रित और रोजगारोन्मुखी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। झारखंड सरकार लगातार योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर देकर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बना रही है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग और संवेदनशील रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अंचल स्तर के पदाधिकारी प्रशासन की सबसे अहम कड़ी होते हैं, जिनका सीधा संपर्क आम जनता से होता है। ऐसे में भूमि संबंधी मामलों, राजस्व संग्रहण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता और पारदर्शिता जरूरी है।

उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यप्रणाली को गहराई से समझने, वरिष्ठ अधिकारियों से सीख लेने और कभी भी अहंकार न रखने की सलाह दी। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के साथ सम्मानजनक और धैर्यपूर्ण व्यवहार प्रशासन की पहचान है और किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं होगा।

उपायुक्त ने विश्वास जताया कि ये युवा अधिकारी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर जिले के राजस्व प्रशासन को नई दिशा देंगे तथा ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नव नियुक्त अधिकारियों ने उपायुक्त के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.