Chaibasa News: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान टाटा कॉलेज, चाईबासा के सामान्य छात्रावास के चार छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दो छात्रों को सहायक आचार्य शिक्षक के पद पर और दो छात्रों को तसर विभाग में नियुक्त किया गया है। चयनित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं— मंगल सिंह मालिक और विजय कुमार दास को सहायक आचार्य शिक्षक की पदस्थापना मिली है, जबकि छोटा पिंगुवा और राजेश पिंगुवा तसर विभाग में नियुक्त हुए हैं।नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से छात्रावास और कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त हो गया। टाटा कॉलेज…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur News: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र सिद्धू कानू मैदान के पास स्थित एक आवासीय इलाके में शनिवार को 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत संजीवियर्स स्कूल में कक्षा 4 का छात्र नवनीत इस घटना के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया, जबकि घर और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल से घर लौटा था और रोज़ की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया। उस समय परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे और उसकी छोटी बहन बाहर खेल…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल – को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत तीन आधुनिक एंबुलेंस जिला प्रशासन को प्रदान की हैं। शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन एंबुलेंसों की चाबियाँ संबंधित कारा अधिकारियों को सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा…
Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुईयांडीह में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य के नाम पर की जा रही अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध तेज़ होता जा रहा है। शनिवार को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय ने इस अभियान को अमानवीय बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीब परिवारों के घरों को तोड़ा जाना मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। डॉ. पांडेय ने सवाल उठाया कि प्रशासन अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर ही रहा है, तो पहले यह क्यों नहीं सुनिश्चित किया गया कि…
Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो…
Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध खनन का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जामदा, जामदा बस्ती, नोवामुंडी के ठांकुरा, कांडे नाला और बालजुड़ी सहित कई इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि लगातार कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसी जानकारी की पुष्टि के लिए उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। दौरे के बाद पूर्व मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में…
Chaibasa News: शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम को पत्र लिखकर नगरपरिषद चाईबासा पर बाजार से दुगुने से अधिक दर पर हाई मास्ट लाइट लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। केशरी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 21 नवंबर को उन्होंने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत की जांच होने से पहले ही नगरपरिषद तेजी से हाई मास्ट लगाने का कार्य आगे बढ़ा रही है। आरोप है कि नगरपरिषद के पसंदीदा…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से शुक्रवार को एक और निर्दोष ग्रामीण की जान चली गई। जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा गांव की 18 वर्षीय फूलो धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी गांव की सलामी कुंडलना (28) और बरसी धनवार (35) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं रोज की तरह दोपहर लगभग 2 बजे जंगल में सियाल पत्ता और…
Chaibasa News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में एलएडीसी टीम द्वारा पिछले महीने किए गए कार्यों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। बैठक में प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक रत्नेश कुमार, पूजा चौरसिया तथा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी उपस्थित रहे। जिला जज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मंडल कारा में ऐसे बंदियों की जानकारी जुटाएँ जिन्हें जमानत…
Bokaro News: रांची स्थित JUT द्वारा आयोजित ‘आइडिया ट्राइब 2025’ झारखंड स्तरीय आइडिया/स्टार्टअप प्रतियोगिता में GGSESTC, बोकारो के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया लिमिटेड के CSR सहयोग से आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप B (टीम Inoserve) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि ग्रुप C (टीम Sway Dyad) को ₹15,000 का कैश अवॉर्ड मिला। कॉलेज ने विजेता टीमों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है, विशेषकर प्रो. दयाशंकर द्विवेकर की सराहना की गई। टीम इनोसेंर्वे में चंदन कुमार, सोहेल राजा, फैजान अंसारी, जानवी सिंह और आशा मोदी शामिल…
Ranchi News: झारखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई धार देने की कवायद के बीच राजधानी दिल्ली में एक अहम राजनीतिक मंथन हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह मुलाकात झारखंड कांग्रेस को नई दिशा और निर्णायक गति देने की क्षमता रखती है। भेंट के बाद श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन…
Ranchi News : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने 28 नवंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से मुलाकात कर अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक “बाबा ए झारखंड शिबू सोरेन” भेंट की। यह पुस्तक सिर्फ साहित्यिक योगदान नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा का एक विस्तृत व प्रमाणिक दस्तावेज मानी जा रही है। खास बात यह है कि शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्ष पर उर्दू भाषा में यह पहली व्यापक शोधपरक पुस्तक है, जिसे साहित्यिक जगत में विशेष सराहना मिल रही है। पुस्तक को और विशेष बनाता है इसमें शामिल स्वास्थ्य मंत्री…
Koderma News: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की कार्यशाला में कोडरमा जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत के अंतर्गत मरीजों को श्रेष्ठ सेवा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची एवं कोडरमा के सदर अस्पतालों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सभी जिलों के सदर अस्पतालों में आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारक मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही रांची और कोडरमा जिला अस्पताल में कार्य कर रहे सभी चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मी को बधाई दी। एनएचए के सीईओ…
Koderma News: कोडरमा थाना के कोडरमा घाटी स्थित रांची पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित नौवां माइल के समीप एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे उसमें सवार चालक और एक अन्य ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक 50 वर्षीय अमित त्रिपाठी ने बताया कि वह उक्त ट्रक में लोहे का शीट लोड कर रायपुर (छत्तीसगढ़) से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप सामने से आ रही गाड़ी ने इन्हें चकमा दिया, जिससे ये संतुलन खो बैठे। इस…
Koderma News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में परियोजना बालिका उच्च विदयालय, कोडरमा में बाल विवाह की रोक थाम पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल के भविष्य है तथा उन्हें अवसर मिलने पर कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी…
Bokaro News: रांची में झारखण्ड के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाली अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) योजना के अंतर्गत बोकारो में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, प्रक्रियात्मक स्थिति तथा निर्माण कार्य प्रारंभ होने में आ रही अड़चनों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परियोजना केवल एक औद्योगिक ढांचा नहीं, बल्कि बोकारो और कोलांचल क्षेत्र के दीर्घकालीन आर्थिक भविष्य से सीधे तौर पर…
Koderma News: मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरोन मे अज्ञात चोरो ने नूनवा मौसामात (पति स्व जगदीश महतो) के घर से 29 हज़ार नगद समेत लाखों के सोना चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि की चोरी कर लिया । जानकारी देते हुए नूनवा मोसमात के पुत्र उपेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब सुबह तीन बजे जब वो शौच के लिए उठे तो अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। ज़ब उन्होंने घर वालों को आवाज दिया तो घर के अन्य सदस्यों का कमरा भी बाहर से बंद किया हुआ था। शोर…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लावजोड़ा पीएचसी के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 10 फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई दिया। सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, और देखने भर से ही लोग दहशत में आ गए। देखते-ही-देखते वहां भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलने के लगभग एक घंटे बाद वनरक्षी दल मौके पर पहुंचा। टीम ने सावधानी से अजगर को घेरा, उसे बोरे में सुरक्षित…
Ranchi News: रांची के लतरातू डैम में गुरुवार को एक बड़ी पहल हुई, जब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर के तहत 40 आधुनिक केजों का उद्घाटन किया। दूरदराज इलाकों में पहली बार इस तकनीक से मत्स्य पालन शुरू हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का मजबूत रास्ता मिलेगा। मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत कार्यक्रम में मंत्री ने मेजर कार्प संचयन के साथ जाल, लाइफ जैकेट, नाव और केज हाउस जैसी आवश्यक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि लतरातू की यह शुरुआत लापुंग और आसपास के इलाकों के लिए मील…
Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले भव्य कार्यक्रम और नियुक्ति पत्र वितरण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को आईजी मनोज कौशिक ने पूरे सुरक्षा प्रबंधन की मैदान में जाकर समीक्षा की। अधिकारियों को मिली सख्त ब्रीफिंग निरीक्षण के दौरान आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और भीड़ नियंत्रण से लेकर प्रवेश मार्ग तक…
