Lohardaga news: बी.एस. कॉलेज रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कुरसे निवासी *वारिस अंसारी* एवं उनकी पत्नी *सानिया खातून* के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के विधायक प्रतिनिधि *श्री निशीथ जायसवाल* ने सदर अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। श्री जायसवाल ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ जल्द से जल्द परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बताया कि माननीय विधायक जी के संज्ञान में भी मामला है और उनके द्वारा भी परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर *युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग*, *जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी*, अब्दुल कुद्दश अंसारी, रफीक अंसारी, तबारक अंसारी, खुर्शीद अंसारी, फरहान राजा, देवनाथ उरांव, शमशाद अंसारी, जफीर अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग, परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




