फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोमचांच के वरिष्ठ चिकित्सक और उनकी पत्नी का निधन, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

Domchanch News: डोमचांच प्रखंड के सिंगलोहडीह निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार एवं उनकी पत्नी सुधा देवी के एक साथ निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मरीजों तथा स्थानीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Domchanch News:  डोमचांच प्रखंड के सिंगलोहडीह निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार एवं उनकी पत्नी सुधा देवी के एक साथ निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मरीजों तथा स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए थे और अपनी सरलता, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।शोक व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram