फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में लीजधारियों की समस्याओं पर मंथन, बैठक में लिए गए अहम फैसले

Bokaro News: बोकारो इंप्लाइज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक गुरुवार को सेक्टर-3ए स्थित सोसाइटी कार्यालय में अध्यक्ष सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी की गतिविधियों, आय-व्यय, लीजधारियों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री लक्ष्मी नारायण केसरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो इंप्लाइज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक गुरुवार को सेक्टर-3ए स्थित सोसाइटी कार्यालय में अध्यक्ष सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी की गतिविधियों, आय-व्यय, लीजधारियों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महामंत्री लक्ष्मी नारायण केसरी ने समिति के अब तक के कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी। इसके बाद एस.एन. प्रसाद ने संस्था का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में 28 जुलाई को टीएंडडी सेंटर सभागार, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक की भी जानकारी सदस्यों को दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे सोसाइटी कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की गई।

इस दौरान उपस्थित लीजधारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को बैठक में रखा, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर सहमति बनी। बैठक में करीब 75 सदस्य शामिल हुए।

बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण केसरी, सुदर्शन सिंह, मनोहर कुमार सुमन, ओ.पी.एन. कपूर, एस.एन. प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, आर.एन. मिश्रा, ए.पी. सिंह, जे.पी. सिंह, आर.एन. वर्मा, जानकी राय, डी.एल. चौधरी, डी.एन. राम, अकलु राम, जी.पी. सिंह, एस. यादव, भरत शर्मा, डी.डी. सिंह, एम.डी. ठाकुर, गया सिंह, राजेश कुमार, बी.पी. सिंह, टी.आर. महतो, एस. सिन्हा, कीर्ति चौधरी, पम्मी कुमारी, सुरेश चौधरी, विनोद कुमार, पुष्पा मिश्रा, विनोद सौरभ, सुनील वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram