फॉण्ट कनवर्टर NEW

BSL विस्तारीकरण में विस्थापितों को बड़ी राहत, 70% रोजगार देने पर बनी सहमति

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के विस्तारीकरण कार्य में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर बुधवार को उप-श्रमायुक्त कार्यालय, बोकारो में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में श्रम अधीक्षक, प्राइममेटल कंपनी लिमिटेड, एल एंड टी प्रोजेक्ट (न्यू सिंटर प्लांट) तथा भाकपा (माले) लिबरेशन,

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के विस्तारीकरण कार्य में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर बुधवार को उप-श्रमायुक्त कार्यालय, बोकारो में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में श्रम अधीक्षक, प्राइममेटल कंपनी लिमिटेड, एल एंड टी प्रोजेक्ट (न्यू सिंटर प्लांट) तथा भाकपा (माले) लिबरेशन, बोकारो के प्रतिनिधि शामिल हुए।
वार्ता में सहमति बनी कि बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय विस्थापितों को दिया जाएगा। साथ ही जिन विस्थापितों के पास पोकलेन, क्रेन, हाइवा, डंपर सहित अन्य निर्माण उपकरण उपलब्ध हैं, उन्हें कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा विस्थापित ठेकेदारों को भी ठेका कार्य उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
बैठक में प्राइममेटल कंपनी की ओर से संदीप कुमार, एल एंड टी की ओर से विद्या प्रसाद, श्रम अधीक्षक, बोकारो तथा भाकपा (माले) लिबरेशन की ओर से दिलीप तिवारी, राजू दुबे और बनमाली दत्ता उपस्थित थे। बैठक में स्थानीय विस्थापितों के हितों की रक्षा तथा उन्हें रोजगार एवं ठेका कार्य में प्राथमिकता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram