फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑपरेशन के बीच पड़ी A+ ब्लड की जरूरत, मोहसीन अंसारी की पहल से बची महिला की जान

Lohardaga news: कुड़ू प्रखंड की निवासी बिनीता कुमारी को ऑपरेशन के दौरान अचानक A+ ब्लड की आवश्यकता पड़ गई। परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन समय पर ब्लड नहीं मिलने से वे बेहद परेशान थे। ऐसे कठिन समय में परिजनों ने युवा कांग्रेस के युवा

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: कुड़ू प्रखंड की निवासी बिनीता कुमारी को ऑपरेशन के दौरान अचानक A+ ब्लड की आवश्यकता पड़ गई। परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन समय पर ब्लड नहीं मिलने से वे बेहद परेशान थे।
ऐसे कठिन समय में परिजनों ने युवा कांग्रेस के युवा नेता मोहसीन अंसारी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही मोहसीन अंसारी तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और चंदवा निवासी सजल सिंह से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी।

मानवता का परिचय देते हुए सजल सिंह बिना देर किए सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से A+ ब्लड दान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से बिनीता कुमारी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो सका और उनकी जान बच गई।
इस मानवीय पहल के लिए मरीज के परिजनों ने मोहसीन अंसारी और सजल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सहयोग से संकट की घड़ी में नई उम्मीद मिली। स्थानीय लोगों ने भी दोनों की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram