Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न कारणों से लंबित पड़ी सड़क परियोजनाओं की स्थिति का आकलन कर उन्हें शीघ्र गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना रहा। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं में आ रही अड़चनों पर विस्तार से चर्चा की। सड़क एवं एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत लाइन, पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग, स्वच्छता और जूस्को से जुड़े…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार न्यायिक सक्रियता के लिए याद किए जाएंगे। अपने 8 माह के कार्यकाल में उन्होंने न्यायिक सक्रियता से जुड़े कई कामों को अंजाम दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र कुमार का तबादला जमशेदपुर सिविल कोर्ट में सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हुआ है। वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी डालसा के सचिव बनाए गए। निवर्तमान सचिव धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में मिडिएटर्स एवं एलएडीसी की ओर…
Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने आयोजन समिति से मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों की सुविधा, दर्शकों की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि प्रतियोगिता सफल और यादगार बन सके। सूचना के अनुसार, सिंहभूम…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना में तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में थानेदार का नाम सामने आने के बाद एसएसपी पीयूष पांडेय ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू को हटा दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। उनकी जगह एसआई सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई ज्योतिका के प्रेमी गणेश मांझी के उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें उसने हत्या से पहले थाना…
Koderama News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय के इतिहास में प्रथम बार विद्यालय के इंडोर स्पोर्टस कैंपस में सिगल्स और डबल्स छात्र – छात्राओं की बैडमिंटन , कैरम , चेस प्रतियोगिता का फाइनल मैच का भव्य आयोजन किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि की भूमिका विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबडा की रही । अंपायर एवं कमेंट्री की भूमिका इंचार्ज अभिषेक जैन ने निभाई । इंटर स्कूल बैडमिंटन , कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स और डबल का प्रदर्शन बेहतर रहा । चेस प्रतियोगिता में अभिज्ञान कुमार क्लास 8b – विजेता आर्यन बरणवाल क्लास 8b – उपविजेता कैरम सिंगल…
Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के जनरल मैनेजर (CC&S) कौस्तुभ बसु को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला की पुलिस ने बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी भिलाई की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है। इस घटना के बाद बोकारो स्टील सिटी सहित औद्योगिक क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी बोकारो के सेक्टर-5 स्थित आवास में रहते थे। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से बोकारो पहुंची और कानूनी प्रक्रिया का पालन…
Bokaro News: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी के सदस्यों के साथ एजेन्डा वार्ता बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के द्वारा बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन प्रबंधक मानव संसाधन तौकीर आलम द्वारा किया गया. वही ट्रेड यूनियन की ओर से कल्याणी परियोजना के अध्यक्ष बिरेन्द्र गुप्ता द्वारा बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन सचिव राजेश पासवान के द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन…
Lohardaga News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार बुधवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा कार्यालय के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोहरदगा जिला से आए 150 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर व तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड तथा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई से इनकार किए जाने और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाए जाने के बाद आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य…
Koderama News: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत दर्जी मोहल्ले में बीती रात एक युवती ने फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय हसीना खातून (पिता मो. मुस्तफा) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार हसीना मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी, वहीं उसके पिता जो कि पेशे से धोबी हैं, वे अपने ग्राहक का कपड़ा पहुंचाने घर से बाहर गए हुए थे। इधर हसीना की मां ने लौटकर किसी काम को लेकर हसीना को आवाज दी तो उसका कोई जवाब नहीं आया।…
Lohardaga News: शहर के एम एल ए महिला कॉलेज में रक्तदान के महत्व और आवश्यकता को लेकर वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन (वीबीडीए) द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यशाला में जमशेदपुर से आए वीबीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी, प्रदीप घोषाल एवं जनरल सेक्रेटरी कमल घोष ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सुनील…
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बार फिर क्रिकेट का जबरदस्त उत्सव देखने को मिलेगा। बलदेव साहू स्टेडियम में 10 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाला बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार आईपीएल की तर्ज पर बेहद भव्य और रोमांचक होगा। आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टूर्नामेंट का ग्रैंड आगाज 9 फरवरी 2026 को होगा, जहां रशियन बैंड द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी भी रहेगी, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान को मंच मिलेगा। इस मेगा इवेंट…
Bokaro News: कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत के जन वितरण प्रणाली डीलर आशीष कुमार हांसदा के खिलाफ राशन कार्डधारी लाभुकों के शिकायत पर बुधवार को कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह पोंडा पंहुचे। ग्रामीण लाभुक शिकायत पर पूछताछ करते हुए डीलर आशीष हांसदा को स्टाॅक पंजी व वितरण पंजी लेकर कार्यालय में उपस्थापित करने का कहा। वहीं स्थानीय मुखिया को ग्राम सभा कर लाभुकों की शिकायत के अधार पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर निर्णय लेने को कहा है। ग्रामीण लाभुकों का शिक़ायत है कि डीलर द्वारा बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा कैप्चर कराकर तीन तीन महिने से खाद्यान्न नहीं दे रहा…
India News: खनन से लेकर धातु क्षेत्र तक विविध कारोबारों में सक्रिय वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने कहा है कि कंपनी के विभिन्न कारोबारों का विभाजन मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद वेदांता से पांच स्वतंत्र, सूचीबद्ध और विशेष क्षेत्र आधारित कंपनियां अस्तित्व में आएंगी। पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में श्री अग्रवाल ने कहा कि यह कारोबार विभाजन वेदांता के प्रत्येक व्यवसाय को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने का अवसर देगा और हर नवगठित कंपनी में अपनी मूल कंपनी के बराबर बनने की पूरी क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र एवं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के कार्यों की क्रमवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कोई भी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य से पीछे न रहे और आंतरिक संसाधनों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य कर विभाग के अर्बन, जमशेदपुर एवं सिंहभूम सर्किल की समीक्षा में यह सामने आया कि…
Chaibasa News: केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने एवं उससे महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि मनरेगा जन आंदोलनों से निकला कानून है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी दी है। इस कानून के माध्यम से गांवों में सौ दिनों…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसम्बर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस महत्वपूर्ण अवसर की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विद्युत, अग्निशमन…
Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने फोर लेन सड़क और स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण कार्य के उद्घाटन समारोह को लेकर कड़ा सवाल उठाते हुए पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं और संवेदक की भूमिका पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि पहले से स्वीकृत और प्रगति पर चल रहे कार्य को नए सिरे से शुरू करने के नाम पर उद्घाटन समारोह आयोजित करना भ्रामक है और इससे विकास कार्य को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया है। सरयू राय ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि वे विधानसभा समिति के राज्य भ्रमण कार्यक्रम के…
Chaibasa News: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़मालि भाषा साहित्य विषय में पीएच.डी. शोधार्थी सुभाष चंद्र महतो की खुली मौखिक परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किया गया। परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के प्रो. मिथलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद श्री महतो को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान करने हेतु परीक्षा विभाग को अनुशंसा भेजी गई। इस अवसर पर मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष सह जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. तपन कुमार खाँड़ा, विभागीय शोध परिषद के सदस्य डॉ. सरोज…
मझगांव: आज बुधवार को मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडूंगी डाक बंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई की अध्यक्षता में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, नृत्य और आतिशबाजी के साथ नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। मौके पर उन्हें माला पहनाकर, पुष्प भेंट कर एवं बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मझगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बुके एवं शोल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में नई…
Gumla News: रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम पंचायत में हुए युवक गणेश सिंह उर्फ गुड़ा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि हत्या के पीछे प्रेम नहीं बल्कि जमीन हड़पने की खौफनाक साजिश सामने आई है। पुलिस ने मृतक की चाची समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फुटबॉल मैदान के पास मिली थी लाश बीते रविवार देर शाम सिलम अहरा डांड़ फुटबॉल मैदान के समीप 22 वर्षीय गणेश सिंह का खून से लथपथ शव मिला…
