फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में 6 DTO का बड़ा तबादला, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को मिले नए अधिकारी

Ranchi new: राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने छह जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारियों के तबादले को विशेष महत्व दिया गया है। जारी आदेश

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi new: राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने छह जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारियों के तबादले को विशेष महत्व दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार का तबादला चतरा कर दिया गया है, जबकि चतरा में पदस्थापित महेश्वरी प्रसाद यादव को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार ने 28 मई को ही जमशेदपुर में योगदान दिया था और कुछ ही समय बाद उनका तबादला कर दिया गया। उनके अल्प कार्यकाल में हुए इस स्थानांतरण को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इसी तरह सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर चार्य समाद का तबादला गढ़वा कर दिया गया है। उनके स्थान पर गोपी उरांव को सरायकेला-खरसावां का नया जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विभागीय आदेश के तहत कंकन कुमारी दुग्गालिया को गोड्डा से स्थानांतरित कर हजारीबाग भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार चौधरी को हजारीबाग से गोड्डा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश को उनके मूल विभाग कार्मिक विभाग में वापस भेज दिया गया है। परिवहन विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram