फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड भर्ती परीक्षाओं पर गरमाई सियासत, दुलाल भुईयां बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Jamshedpur news: शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुईयां ने संसद भवन के समक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों के मौन उपवास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की भर्ती

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुईयां ने संसद भवन के समक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित भाजपा सांसदों के मौन उपवास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सांसदों द्वारा उठाई गई यह आवाज राज्य के लाखों छात्रों और युवाओं के न्याय की लड़ाई है।

दुलाल भुईयां ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के सभी सांसद लोकतांत्रिक तरीके से युवाओं की आवाज़ संसद तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा प्रभावित हुआ है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह संसद भवन के समक्ष आज चल रहे मौन उपवास का पूर्ण समर्थन करते हैं और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग का भी समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और युवाओं को न्याय मिल सकेगा।

दुलाल भुईयां ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का सबसे अधिक नुकसान झारखंड के मूलवासी, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के युवाओं को हुआ है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत और उम्मीदों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, इसलिए उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने राज्य सरकार से भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सभी विवादों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और युवाओं का भरोसा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram