फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में युवा कांग्रेस की हुंकार, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन

Chaibasa : कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतीमा बारी उपस्थित रहीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतीमा बारी उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रीतम बांकिरा ने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आह्वान किया, ताकि राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में ठोस कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

बैठक में असंगठित कामगार कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरज मुखी, सांसद प्रतिनिधि (कालीचरण मुंडा) रेंगो पुरती, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंबरोम, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष निशित सिंह मुंडा, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, बसंत सामड, प्रकाश हेससा, आशीष बेहरा, अमीर पुरती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram