फॉण्ट कनवर्टर NEW

TB मुक्त भारत की मुहिम में DVC की पहल, 50 मरीजों को दवा और पोषण किट का वितरण

Bermo : दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर टीवी से ग्रसित 50 मरीजों के बीच दवाइयां एवं पोषक कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bermo :  दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर टीवी से ग्रसित 50 मरीजों के बीच दवाइयां एवं पोषक कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर के द्वारा बोकारो जिला कॉर्डिनेटर हेमंत कुमार झा को पौधा देकर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित टीवी के 50 मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण किया गया। वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर ने कहे कि केंद्र एवं राज्य सरकार की टीवी मुक्त भारत की योजना के तहत डीवीसी एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से लगातार छह महीनों तक टीवी मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण किया जाएगा। कहे कि डीवीसी सीएसआर के तहत लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करते चली आ रही है। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी,उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ संजय कुमार ,डीपीपीएम नितिन कुमार सिंह, सीएसआर भैरव महतो, जीवधन महतो, रमेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram