फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी ने दंपति को लिया चपेट में, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

Koderama : कोडरमा गया रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोपालकेड़ा गांव के समीप हुआ। घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama : कोडरमा गया रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोपालकेड़ा गांव के समीप हुआ। घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। मृतका की पहचान डुमरी चट्टी पंचायत निवासी सरजू रविदास की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरजू रविदास आसनसोल नगर निगम में कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह सरजू रविदास अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ अपने घर से पहाड़पुर स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। पहाड़पुर स्टेशन से कुछ पहले गोपालकेड़ा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वे तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरजू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर अपने साथ ले गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram