Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हवाई पट्टी के समीप एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, हालांकि प्रथम दृष्टया हाथी के हमले में मौत की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक नीले रंग का बैग भी मिला है, जिसके आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur news: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी रोडमैप बताया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि यह बजट सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। बजट का मुख्य उद्देश्य लोगों की क्षमताओं को निखारना, हर परिवार के लिए आय के नए अवसर सृजित करना और देश की आर्थिक विकास दर को तेज करना है। चंपई सोरेन के अनुसार बजट में कृषि…
Chakradharpur news: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार को एक बड़े रेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास उनके विशेष पांच कोच वाले निरीक्षण सैलून के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरएम तरुण हुरिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की टीम के साथ रेल निरीक्षण पर निकले थे। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जैसे ही डीआरएम का निरीक्षण सैलून मेघाहातुबुरु साइडिंग के समीप पहुंचा, तभी तेज आवाज और जोरदार झटके के साथ ट्रेन अचानक रुक गई। झटका इतना तेज था…
Chaibasa news: चाईबासा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अब पूरे शहर में फैल चुकी है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के बिहारी क्लब परिसर में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, आदिवासी उरांव समाज संघ के क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष संचू तिर्की सहित विभिन्न समुदायों के पदाधिकारियों द्वारा…
Jamshedpur news: जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद पर अपना दावा ठोकते हुए भारतीय जनता पार्टी से यह आग्रह किया है कि एनडीए के घटक दल के रूप में यह सीट जदयू के लिए छोड़ी जाए, ताकि पार्टी अपने सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतार सके। जदयू का कहना है कि उसके पास मानगो मेयर पद के लिए एक से अधिक मजबूत दावेदार मौजूद हैं, जिनके आधार पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सकती है। रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से…
Jamshedpur news: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रबंधनाधीन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर और वर्तमान में झारखंड पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरुणा…
Chainpur (Gumla): जारी प्रखंड सहित गुमला जिले में नन्हे बच्चों की सेहत, सुरक्षा और मुस्कान को संवारने के उद्देश्य से हैबिट चेंज अभियान के दूसरे चरण के कार्यक्रम का दिनों 28 जनवरी से पुनः आरंभ कर दिया गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शुरू किया गया यह अभियान, पहले चरण की सफलता को देखते हुए दोबारा प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ रसोई, साफ-सुथरे परिसर और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक…
Bokaro news:- बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार में शुक्रवार को बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (रिटायर्ड) एवं ट्रू गांधीवादी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जी की पुण्यतिथि पर ‘दो शब्द गांधी पर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों वक्ताओं ने उनके जीवन, दर्शन एवं सिद्धांतों को याद करने एवं चिंतन करने की जरूरत बतायी। कार्यक्रम में बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में गांधीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, रिटायर्ड अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने गांधीजी के अहिंसा, सत्याग्रह, स्वदेशी, सर्वोदय, ग्राम स्वराज, समानता एवं सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों पर अपने विचार…
Kasmar news: झारखंड मुक्ति मोर्चा की 4 फरवरी को धनबाद में आयोजित 47 वां स्थापना दिवस में शामिल होकर भव्य तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को कसमार प्रखंड समिति की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित विधायक कक्ष में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम तथा संचालन सचिव सोहेल अंसारी ने किया। बैठक में प्रखंड अंतर्गत केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी सदस्य, वर्ग संगठन के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी पदाधिकारी, पंचायत कमिटी पदाधिकारी एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि संघर्ष, बलिदान…
Koderma news: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य ‘आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। आगामी 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र, छात्रों को मानसिक रूप से सुदृढ़ करने और उन्हें ईश्वरीय आशीर्वाद दिलाने के लिए यह विशेष कार्यक्रम रखा गया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र हवन के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिभावकों ने इस आहुति में सम्मिलित होकर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक प्रार्थना की। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा…
Bokaro news: फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड को केन्द्र सरकार ने कोनाईका ग्रुप ओफ जापान को बेच दिया गया था ।दिनांक 28 जनबरी को कम्पनी एवं स्थायी कर्मचारीयों के साथ साथ ठेकाकर्मीयों के अनेक समस्याओं पर प्रधान कार्यालय भिलाई मे सम्पन्न हूआ जिस बैठक मे कम्पनी का चेयरमैन तोशिहिरो फोजीबारा ,प्रबंध निदेशक सुनील दीक्षित, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक, प्रशासन एवं बिधि पंकज त्यागी के साथ साथ कोर्पोरेट कार्यालय के सभी बिभाग के प्रमुख तथा देश मे कार्यरत 10 युनिटों के युनिट प्रमुख उपस्थित हुए। जवकि बोकारो युनिट से जय झारखण्ड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी,संयुक्त महामंत्री एन के सिंह एवं…
Koderma news: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शहादत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं द्वारा उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बी॰एड॰ सत्र 2025-27 की प्रशिक्षु साक्षी कुमारी ने गांधी जी के जीवन वृतांत घटनाओं एवं सामाजिक योगदानों पर विचार साझा किया साथ ही उनके पदचिन्हों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव ने गांधी जी के शैक्षिक दर्शन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में…
Bokaro news: आज 30 जनवरी 2026 को बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री जवाहर लाल महथा जी के आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री जवाहर लाल महथा ,गांधी जी की पुण्यतिथि पर कहा कि आज भी। गांधी जी देश के कण कण में मौजूद है, साथ ही हम देश वासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हिंदू मुस्लिम एकता, तथा सामाजिक सौहार्द के लिए संघर्ष करते रहे और सबको साथ लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को नेतृत्व किया और…
Bokaro news: विद्यार्थियों में पर्यावरण-संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ाव की चेतना जगाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में फुलवारी नामक वार्षिक पुष्प-वनस्पति प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों ही इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपने प्रकृति-प्रेम का परिचय दिया। भांति-भांति के फूल, मौसमी फल, औषधीय व सजावटी पौधे, बोनसाई व सब्जी सहित विभिन्न कैटेगरी में बच्चों ने 2000 से अधिक वानस्पतिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई। इसके जरिए उन्होंने गमलों में उन्नत वानिकी-कला का प्रदर्शन करते हुए…
Chatra news: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि बिनय सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसडीओ जहूर आलम, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, रेड क्रॉस सचिव धर्मेंद्र पाठक समेत कई अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत चल रहे अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य…
Koderma news: मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम असनाबाद कोडरमा का वार्षिक कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व अरबी में तकरीर प्रस्तुत कर लोगों की खूब शाबाशी बटोरी। वही नात व अन्य कलामो के जरिए लोगों के दिलों को भाईचारा व एकता के जज्बा से उत्प्रोत कर दिया। मौके पर बच्चों के द्वारा तराना,अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी में स्पीच प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने…
Koderma news: चंदवारा 72 दिनों से लापता दर्शील का शव कुएं से बरामद कोडरमा । जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह से पिछले 72 दिनों से लापता दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू का शव घर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुखदेव बर्णवाल के घर से सटे एक कुएं से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। बताते चलें कि दर्शील पिछले 19 नवंबर से लापता था और परिजन व पुलिस के द्वारा लगातर उसकी खोजबीन की जा रही थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव के बाहर…
Bokaro news:- अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चास के मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद उपस्थित थे और उनके द्वारा इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नितेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में अस्पताल के कर्मचारी, नर्स एवं चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन…
Chandil news: सरायकेला खरसावां जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, चांडिल ने नीमडीह थाना क्षेत्र के निवासी बादल चन्द्र दास को एक गंभीर आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए कुल 12 वर्ष की कैद और 15,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त जुर्माना नहीं अदा करता है तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह निर्णय वाद संख्या S.T.-131/23 एवं नीमडीह थाना कांड संख्या 20/23 के तहत दिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन्द्र नाथ सिन्हा ने धारा 307 भारतीय दंड संहिता (हत्या के प्रयास) के अंतर्गत अभियुक्त को आठ…
Jamshedpur news: शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड से चयनित सहायक लोको पायलटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन, नव नियुक्त सहायक लोको पायलटों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर, श्वसन मार्ग में बाहरी वस्तु फंसने (FBAO) की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आग लगने पर फायर संयंत्र का प्रयोग करने की मॉक ड्रिल कराई गई। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षुओं को सीपीआर देने की विधि और सफल सीपीआर के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अचेतन व्यक्ति में…
