Bokaro news: चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और कुशलता से पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। एमजीएम स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कॉन्फ्रेंस कार्यशाला में चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया था। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बेस्ट स्कूल डेलिगेशन का अवार्ड हासिल किया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने कुल 13 पुरस्कार अपने नाम किए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। 11 अगस्त, मंगलवार को प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने एमयूएन में अवार्ड हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को असेंबली में सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।
बता दें कि एमजीएम स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यशाला में 250 से अधिक डेलिगेट्स ने भाग लिया था, जिसमें आसपास के कई जिलों के विद्यालयों से विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस कार्यशाला में चिन्मय विद्यालय बोकारो से 56 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जहां विद्यालय को विभिन्न श्रेणियों में कुल 13 पुरस्कार हासिल हुए। इनमें तीन बेस्ट डेलिगेट, बेस्ट स्कूल डेलिगेशन अवार्ड एवं कई व्यक्तिगत अवार्ड शामिल हैं।





