Jamshedpur News: सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना परिसर से फरार चल रहे आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। मोहित उस वक्त कोर्ट पहुंचा था, जब वह अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए प्रस्तुत होने वाला था। पुलिस को जैसे ही उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा और सिदगोड़ा थाना ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मोहित सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वयं सहायता समूहों, पलाश दीदी कैफे, पलाश मार्ट और समूह आधारित आजीविका गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती आशियानी मड़की सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और जिला स्तर की तकनीकी टीम उपस्थित रही। उपायुक्त ने…
Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में जुगसलाई निवासी युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चार अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। टेल्को थाना क्षेत्र के खरकाई रोड स्थित बाउंड्री वॉल के भीतर झाड़ियों से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अली के रूप में हुई…
Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मदरसा के पास मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी नोमान के बंद पड़े मकान से अचानक धुआं उठता देखा गया। सुबह करीब छह बजे आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना के समय मकान पूरी तरह बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसी वजह से आग समय पर पकड़ में नहीं आ सकी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद मदरसा के…
Jamshedpur News: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा दलमा व्यू प्वाइंट में वार्षिक पिकनिक सह स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक फोटोग्राफरों ने अपने परिवार के साथ भाग लिया और आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष आनंद सिंह ने की। उनके साथ सचिव सरदार दलजीत सिंह और कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष आनंद सिंह के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संगठन की…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी डैम में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पिकनिक से लौटते समय खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर डीजे गाड़ी के पलट जाने से किशोर उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 5, दंदासाई से युवकों का एक समूह सोमवार को पिकनिक मनाने नकटी डैम गया था। शाम…
Koderma News: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार की संध्या करीब पांच बजे वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान गांव का ही नंदलाल पंडित (उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता तुलसी पंडित) घर में…
Koderma News: कोडरमा जिले में कड़ाके की ठंड के बीच बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में और सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंद बिरहोर समुदाय के बीच कंबल वितरण किया गया। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से कोडरमा लोकाई बिरहोर बस्ती सहित जिले के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर कंबल वितरित किए। इस दौरान…
Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट नंबर-1 के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्क घूमने आए कुछ स्थानीय युवकों और एक टेंपो चालक के बीच अचानक मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। टेंपो चालक का आरोप है कि वह अन्य टेंपो चालकों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे…
Jamshedpur News: एमजीएम पुलिस हिरासत में हुई जीत महतो की मौत को लेकर जहां सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के आधिकारिक बयान ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जीत महतो की मृत्यु किसी भी प्रकार की पुलिस प्रताड़ना से नहीं, बल्कि कम्प्लिकेटेड सेरेब्रल मलेरिया के कारण हुई है। इस खबर को भी पढ़ें : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, गोकुलनगर में भड़का आक्रोश एमजीएम…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु और कमारहातु गांवों में संयुक्त रूप से माघे पर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित करने को लेकर रविवार को मतकमहातु गांव में दोनों गांवों के ग्रामीणों की संयुक्त ग्रामसभा बैठक हुई। बैठक में आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद इस वर्ष माघे पर्व 27 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम ने पर्व की तिथि और उससे जुड़ी पूजा-विधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माघे पर्व से पहले विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठान…
Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार तड़के की गई इस कार्रवाई में आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ के अनुसार बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर अंजाम दी गई। जांच के दौरान सामने आया है कि गांजा की तस्करी पूरी तरह सुनियोजित तरीके…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदारु जंगल के समीप खेत से बरामद अज्ञात युवती के शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को जोगीदारु जंगल के पास एक खेत में पुआल से ढका हुआ करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था।…
Jamshedpur News: जमशेदपुर की 86 बस्तियों को उनके वाजिब अधिकार दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी सुनील सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह उज्जैन ने बस्तीवासियों के भविष्य को लेकर सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि वर्षों से लंबित मालिकाना हक का मसला जल्द नहीं सुलझाया गया तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा। सुनील सिंह चौहान ने कहा कि जमशेदपुर की 86 बस्तियों में लाखों लोग दशकों से रह रहे हैं, बावजूद इसके…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और तेज रफ्तार वाहनों में मानक के अनुरूप एंटी फॉग लैंप नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शनिवार तड़के करीब 3 बजे चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के पास दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पहचान विजय कुमार राय (45 वर्ष) के रूप में…
Chaibasa News: झारखंड सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित पेसा नियमावली 2025 को अधिसूचित किए जाने के बाद इसके समर्थन और विरोध में बयानबाजी तेज हो गई है। ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान के अध्यक्ष बिर सिंह बिरुली ने इस नियमावली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बिर सिंह बिरुली ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 को झारखंड पंचायत राज अधिनियम (जेपीआरए) 2001 की धारा 131 की उपधारा (1) के तहत बनाई गई है। इस धारा के अनुसार सरकार इस अधिनियम के प्रयोजनों को पूरा करने के लिए नियमावली बना सकती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या पेसा अधिनियम 1996…
Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब आठ महीने पहले शादी के बंधन में बंधी काजल कुमारी की 30 दिसंबर को ससुराल में फांसी लगने से मौत हो गई। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों की शिकायत पर बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में काजल के पति आशीष कुमार सिंह और ससुर रामबदन सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों रामनगर…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या तीन से गुजर रही डाउन गीतांजलि एक्सप्रेस से छलांग लगाने के कारण घाटशिला कॉलेज की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव निवासी कविता नायक, जो घाटशिला कॉलेज में सेमेस्टर तीन की छात्रा है, शनिवार को अपनी सहेली पूजा नायक के साथ घाटशिला स्टेशन से ट्रेन पकड़ रही थी। इसी दौरान दोनों गलती से डाउन…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में उरांव समाज के तत्वावधान में शनिवार को बुजुर्गों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समर्पित एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित वृद्ध क्लब, चाईबासा द्वारा पुलहातु स्थित कुडुख सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की सातों बस्तियों से आए करीब 100 बुजुर्ग महिला और पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल आत्मीयता और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के अध्यक्ष संचू तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगर्नाथ हेंब्रम, संजीव कुमार, अजीत कुमार…
Jamsdedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर बस्ती निवासी युवक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर के सांसद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी, वहीं शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी गोकुलनगर बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अर्जुन मुंडा ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी पीड़ा…
