फॉण्ट कनवर्टर NEW

युवा दिवस पर चतरा में रक्तदान, एक दर्जन रक्तवीरों ने बचाई जान

Chatra news: युवा दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक दर्जन रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं द्वारा किए गए रक्तदान से

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: युवा दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक दर्जन रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं द्वारा किए गए रक्तदान से थैलेसीमिया समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष विवेक केशरी भी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, रमेश कुमार, जीएनएम मधुलता कुमारी, सुप्रिया कुमारी और एलटी विजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram