फॉण्ट कनवर्टर NEW

350 बच्चों को सिखाया गुड टच-बैड टच, जानिए क्या है सुरक्षा मंत्र

Bokaro news: रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट के “Good Touch, Bad Touch Awareness Programme” के अंतर्गत आज बोकारो महिला समिति द्वारा संचालित दो विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट के “Good Touch, Bad Touch Awareness Programme” के अंतर्गत आज बोकारो महिला समिति द्वारा संचालित दो विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत बाल मंदिर, कोऑपरेटिव कॉलोनी तथा सौरभ शिशु मंदिर, सेक्टर-2 में कुल लगभग 350 बच्चों को दो अलग-अलग सत्रों के माध्यम से व्यक्तिगत सुरक्षा एवं गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी की प्रेसिडेंट रोटेरियन पूनम त्रिहान, रोटेरियन शीला जैस्वाल, बोकारो महिला समिति की श्रीमती नीतू एवं श्रीमती आशा राज, स्कूल की प्रिंसिपल तथा सभी शिक्षिकाओं की उपस्थिति में हुई।

इस जागरूकता कार्यक्रम में रोटेरियन संध्या राज एवं सुनीता जैन ने बच्चों के साथ संवादात्मक एवं बेहद प्रभावी सत्र लिया। बच्चों को केवल समझाया ही नहीं गया, बल्कि एक्शन, खेल, प्रश्नोत्तर और प्रैक्टिकल गतिविधियों के माध्यम से Good Touch, Bad Touch और व्यक्तिगत सुरक्षा को सरल भाषा में समझाया गया।

रोटेरियन संध्या राज ने बच्चों को समझाया कि “मेरा शरीर मेरा है” और हर बच्चे को अपने शरीर की सीमाओं को समझने तथा किसी भी असहज या गलत स्पर्श के विरुद्ध आवाज़ उठाने का अधिकार है। उन्होंने बच्चों को विशेष रूप से “NO–GO–TELL” का सुरक्षा मंत्र सिखाया—गलत लगे तो NO कहना, वहाँ से GO करना और किसी भरोसेमंद बड़े को TELL करना।

संध्या राज ने बच्चों से यह भी कहा कि यदि कभी उनके साथ कोई ऐसी घटना हो जिससे उन्हें डर या असहजता महसूस हो, तो उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए। वे अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े को पूरी बात जरूर बताएं। बच्चों को यह संदेश भी दिया गया कि गलत स्पर्श के लिए बच्चा कभी दोषी नहीं होता।

दोनों विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी, सवालों और गतिविधियों ने पूरे सत्र को बेहद रोचक एवं प्रभावशाली बना दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी की प्रेसिडेंट रोटेरियन पूनम त्रिहान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता के लिए रोटरी क्लब आगे भी इन विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने का प्रयास करेगा। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक कक्षाएँ आयोजित करने की भी इच्छा व्यक्त की।

रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी की ओर से बोकारो महिला समिति की प्रेसिडेंट श्रीमती शुभम रंजन मैम एवं सेक्रेटरी श्रीमती रीचा मैम का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने रोटरी क्लब को इन विद्यालयों में बच्चों के लिए यह महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर एवं सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम ने बच्चों को न केवल Good Touch और Bad Touch के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अपनी बात कहने का साहस और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित की।

“सुरक्षित बचपन, जागरूक बचपन — यही हमारा संकल्प है।” 🌸

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram