फॉण्ट कनवर्टर NEW

जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द शुरू होगा: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ जल्द शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसका दूसरा सीजन जल्द ही जनता और समर्थकों के बीच शुरू होगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ जल्द शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसका दूसरा सीजन जल्द ही जनता और समर्थकों के बीच शुरू होगा।

अभिजीत दीपके ने बताया कि इंस्टाग्राम पर कई लोग उनसे जंतर-मंतर के दूसरे सीजन की शुरुआत को लेकर सवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।

वॉलंटियर्स मीट को लेकर लगाए आरोप

दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि राजनीतिक दबाव के कारण उनकी पार्टी को कार्यक्रम के लिए हॉल नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पार्टी के कार्यकर्ता और युवा दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन बैठक आयोजित करने में बाधाएं पैदा की जा रही हैं।

हॉल मालिकों को धमकी देने का दावा

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि काफी समय तक हॉल की तलाश करने के बाद एक जगह मिली थी और उसकी रसीद भी उनके पास है। उनका दावा है कि बैठक से पहले हॉल मालिकों पर कार्यक्रम नहीं करने देने का दबाव बनाया गया।

दीपके ने आरोप लगाया कि इसके पीछे बीजेपी का हाथ है। हालांकि, उनके इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया इस खबर के लिखे जाने तक सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दबाव से वे और उनके समर्थक पीछे नहीं हटेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram