Chatra news: नगर केशरवानी वैश्य सभा का चुनाव होटल ईभा पैलेस में आज शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर के महामंत्री व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (तरुण सभा )अभिषेक केसरी ने किया। चुनाव में झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा से मुख्य अतिथि व पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास केसरवानी एवं प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य किशोरी लाल केसरी उपस्थित हुए। साथ ही चुनाव प्रभारी के रूप में अ०भा०के० वैश्य महासभा के सदस्य बिरजू केसरी एवं तरुण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक केसरी उपस्थित रहे।
चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। चुनाव से पूर्व 4 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ केसरी एवं सचिव पद के लिय अवध केसरी नॉमिनेशन फॉर्म भरे। इसके अलावा कोई भी नॉमिनेशन फॉर्म नहीं भरे जिसको लेकर आज के चुनाव में निर्विरोध और सर्वसम्मति से अध्यक्ष बैजनाथ केसरी और सचिव अवध केसरी को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री नंदलाल केसरी एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष रोशन केसरी उर्फ पप्पू, संरक्षक प्रमोद केसरी, संतन केसरी, अशोक केसरी, प्रवीण केसरी, रामकुमार केसरी सहित समाज के सदस्य गण उपस्थित रहे।
अध्यक्ष और सचिव घोषणा होने के बाद कमेटी का निर्माण किया गया जिसमें कोषाध्यक्ष के रूप में राहुल केसरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद केसरी ,उपाध्यक्ष अशोक केसरी, मनोज केसरी ,वही संयुक्त मंत्री के हरिओम केसरी ,मनोज केसरी, अनिल केसरी, सुरेंद्र केसरी, को एवं सह सचिव अनिल कुमार केसरी, मीडिया प्रभारी विकास केसरी को बनाया गया।
नव नियुक्त सभी पदाधिकारी को जिला एवं नगर सभा के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।





