फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एमजीएम में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, टाटा मोटर्स कर्मी की मौत,तीन घायल

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार धनिया निवासी राकेश महतो ड्यूटी समाप्त करने के बाद ग्लैमर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान निर्मल चौक ताता पत्थर के पास सामने से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने सामने टक्कर हुई।

स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीनों युवकों की पहचान जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तिलामुड़ा गांव निवासी समीर माझी 17 वर्ष, समीर कालिंदी 20 वर्ष और बिरसा माझी 18 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राकेश महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

राकेश की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार राकेश परिवार का इकलौता बेटा था। वह टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता था और रोजाना की तरह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram