Author: Faizal Haque

Bokaro news: ध्रुपद गायन की प्राचीन एवं प्रतिष्ठित परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक का चयन वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए किया गया है। हिंदुस्तानी वोकल ध्रुपद के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए संगीत नाटक अकादमी द्वारा उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भारत सरकार द्वारा संगीत, नृत्य एवं रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को प्रदान किया जाने वाला देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों में से…

Read More

Bokaro news:- बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के पास स्थित अमर लाइन होटल और सुमित्रा जनरल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 264 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 101 बोतल/कैन बीयर बरामद की। छापेमारी के दौरान बरामद शराब और बीयर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने अमर लाइन होटल के मैनेजर अविनाश सिंह और सुमित्रा जनरल स्टोर के संचालक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए…

Read More

Bokaro news:- चास नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद फूड ऑफिसर द्वारा अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर वैभव होटल के समीप स्थित “दा चारकोल” रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। रसोईघर में पुराना सना हुआ आटा रखा हुआ मिला तथा चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी। पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान फूड…

Read More

Koderma news:  झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड में अवस्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय सी एम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस डोमचांच में विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर झालसा द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम…

Read More

Jamshedpur news: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से शुक्रवार को इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य लोको पायलटों को आपदा राहत कार्यों, प्राथमिक उपचार, घायलों के सुरक्षित परिवहन, नैतिक दायित्वों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रबंधन के प्रति जागरूक और दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित सत्र के दौरान पावर पॉइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध संसाधनों के अभाव में घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, ब्लैंकेट लिफ्ट, मानव…

Read More

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपराध नियंत्रण, नशे के अवैध कारोबार पर रोक और नक्सल विरोधी अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी अमित रेणु ने अफीम, पोस्तो, डोडा तथा अवैध देसी शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले…

Read More

Gamharia news: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के एक जवान के साथ कथित मारपीट, लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान ने थाना में लिखित शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना में कार्यरत जवान संतोष राय ने गम्हरिया थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 11 जून 2026 की दोपहर वह किसी निजी कार्य से गम्हरिया बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोलायडीह रोड नंबर-10 स्थित…

Read More

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आयता गांव चौक पर शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूल बस का इंतजार कर रही दो मासूम छात्राएं उस समय घायल हो गईं, जब एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़ी दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय अनुष्का कुमारी पान और आठ वर्षीय लवली तांती सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे एक होटल के पास…

Read More

Jamshedpur news: जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मिस इंडिया एशिया-2026 प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आदित्यपुर स्थित एक होटल में पीजेट मॉडलिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण था, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों…

Read More

Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और घटनास्थल से बरामद फायरिंग के खोखे भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को सीटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 10 जून को मरीन ड्राइव के नीचे स्थित बिहारी बस्ती में कुछ युवकों पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने फायरिंग…

Read More

Saraikela news: नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक बिस्कुट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सत्यनारायण त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण त्रिपाठी बिस्कुट के थोक व्यवसाय से जुड़े हुए थे और शहर में एक जाने-पहचाने कारोबारी माने जाते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां…

Read More

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के लावा कुटाम स्थित वनडीह टोला में गुरुवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चम्पा मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देर रात एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और चम्पा मुंडा के घर को नुकसान पहुंचाने लगा। घर के टूटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन चम्पा मुंडा हाथी की चपेट में आ…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय काबुल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, काबुल मुंडा सुबह किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान इंदबनी जंगल क्षेत्र के पास उनकी अचानक एक हाथी से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। हाथी ने उन्हें देखते ही हमला कर दिया और सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास…

Read More

Bokaro news:- चास नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज बहुद्देशीय संस्कृति भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी, नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर भोलू पासवान ने उपस्थित सभी आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। वहीं, माननीय उपमहापौर श्रीमती पूजा कुमारी ने सभी को तंबाकू सेवन त्यागने एवं नशामुक्त जीवन अपनाने…

Read More

Bokaro news: जिला कार्यालय में आदरणीय लालू जी का जन्मदिन पूरे उत्साह उल्लास,प्रेम, और सम्मान के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल झारखंड श्री घनश्याम चौधरी एवम् जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर, लोगों में मिठाइयां बाटकर लालू जी के प्रति अपना प्रेम समर्पण और सम्मान व्यक्त किए। इस अवसर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री घनश्याम चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी युगपुरुष है, सैंकड़ों वर्षों में ऐसे विरला नेता पैदा होते हैं, लालू जी ने जो हौसला, जज्बा सम्मान, उत्साह, गरीबों, दलितों पिछड़ों, अकलियतों एवम् समाज के सभी…

Read More

Bokaro news: डीवीसी के द्वारा 19 लाख रुपए लागत से किए गए सामुदाईक केंद्र का नवीकरण कार्य का उद्घाटन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर परियोजना प्रधान सुशील अरजरिया ने कहे कि यह सामुदाईक भवन बोकारो थर्मल वासियों के लिए सौगात है। कहे कि पूर्व में यह सामुदाईक भवन काफी जर्जर अवस्था में थी । जिससे माध्यम वर्ग के लोगों व डीवीसी कर्मचारियों को शादी विवाह, जन्म दिन, सम्मेलन आदि कार्यक्रम करने में परेशानी हो रही थी। लोगों को अब निजी मैरेज हॉल में होने वाले…

Read More

Bokaro news: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली प्रदर्शन कलाओं (संगीत, नृत्य और नाटक) की सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्था संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष, कालिदास सम्मान व संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना, कोरियोग्राफर तथा लेखिका डॉ. संध्या पुरेचा ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के भविष्य को लेकर एक दूरदर्शी और प्रभावी रूपरेखा प्रस्तुत की है, जिसे उन्होंने साधना का नाम दिया है। जीडब्ल्यू 20 की अध्यक्षा रह चुकीं डॉ. पुरेचा ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मीट द आर्टिस्ट के अनुभवों के आधार पर कला जगत की चुनौतियों और कला नीति पर अपने महत्वपूर्ण विचार…

Read More

Koderma news: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा (गोहाल) में दिनांक 10 जून 2026 से 26 जून 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य श्री राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के प्रथम चरण में व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं व्याख्याता मनोज यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा “जीवन चुनें, ड्रग्स नहीं” के संदेश के साथ स्लोगनयुक्त बैनर एवं पोस्टर लेकर प्रभात फेरी निकाली गई तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों…

Read More

Koderma news: सतगावां प्रखंड के घोड़सिमर धाम स्थित दुमदुमा गांव में एक बार फिर खेत की जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अजीत यादव के खेत में हाल ही में हल चलाने के दौरान एक शिवलिंग निकला। खेत घोड़सिमर धाम मंदिर से लगभग 300 फीट की दूरी पर स्थित है। शिवलिंग मिलने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग को घोड़सिमर धाम मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़सिमर धाम के आसपास…

Read More

कोडरमा। कोडरमा समग्र शिक्षा के द्वारा पीएम श्री परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता प्रसारण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी और बीईईओ नागेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। एडीपीओ हरि उरांव ने आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। उद्घाटन संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने कहा, “नशा एक सामाजिक अपराध है, जो न केवल व्यक्ति की आत्मा को…

Read More