फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला से लूटे गहने

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित श्रीकृष्णा एलेक्स में SIR कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसकर उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित श्रीकृष्णा एलेक्स में SIR कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसकर उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातून और समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने को भी बरामद किया है।

रविवार को सीटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 31 अगस्त को महिला लावती अम्मा के फ्लैट में बदमाश SIR कर्मी बनकर पहुंचे थे। फ्लैट में प्रवेश करने के बाद आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और उसके शरीर पर पहने सोने के आभूषण लूट लिए। पीड़िता के आवेदन पर 2 सितंबर को मानगो थाना कांड संख्या 186/2026 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश कई दिनों से महिला की गतिविधियों की रेकी कर रहे थे। इसके बाद मौका देखकर SIR कर्मी का रूप धारण कर फ्लैट में प्रवेश किया गया। लूटे गए सोने के आभूषणों को आरोपियों ने गलाकर चपटा गोलाकार रूप दे दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में राकेश बहादुर उर्फ राकू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थानों में लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट का मामला दर्ज है, जबकि अभिषेक कुमार दास के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram