फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में सजी संगीत की महफिल, शाहीद अहमद ने मारी बाजी

Chaibasa: कोल्हान के गीत-संगीत से जुड़े कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से सूर संगीत टीम की ओर से स्थानीय पिल्लई हॉल में ‘एक शाम कोल्हान के कलाकारों के नाम’ गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: कोल्हान के गीत-संगीत से जुड़े कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से सूर संगीत टीम की ओर से स्थानीय पिल्लई हॉल में ‘एक शाम कोल्हान के कलाकारों के नाम’ गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी गायन प्रतिभा प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता में चाईबासा बड़ी बाजार के शाहीद अहमद ने प्रथम स्थान एवं चाईबासा के ही विक्की राम रवि द्वितीय और चक्रधरपुर की प्रतिष्ठा मजुमदार तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा सरिल सिंकु, गुड्डी बड़ाइक, शंकर उजिया, अनिकेत दिमाई, कृसेन राय, मो. शहनवाज और जगन्नाथ नायक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विजेता और अन्य प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वाहमन टूटी, विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु डीएसपी बिरजू कुमार मेहता, समाजसेवी रमेश खिरवाल, डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, समाजसेवी अनिल खिरवाल और जकी खान ने पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर एसडीपीओ वाहमन टूटी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कलाकारों को मंच मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। सूर संगीत टीम ने गीत-संगीत प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकारों को मंच देने का काम किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, लेकिन बड़े स्तर पर गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हुआ है। इससे कलाकारों को नई पहचान मिलने के साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी नया अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में चाईबासा के कई बुजुर्ग गायकों को भी अपनी प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया। बुजुर्ग गायकों ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को काफी देर तक बांधे रखा। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उत्साह के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जज की भूमिका बनारस के पवन चौबे और जमशेदपुर के अमिताभ सेन ने निभाई। मंच संचालन जमशेदपुर की आकांक्षा त्रिपाठी और चाईबासा के रमेश दास ने किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और श्रोताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram