Bihar News: सोमवार का दिन बिहार के इतिहास में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को एक साथ 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया और कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। जनसभा में पीएम मोदी ने जहां विकास की बात रखी, वहीं घुसपैठियों को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पूर्णिया की धरती पर पीएम मोदी का भाषण बेहद आक्रामक और भावनात्मक रहा। उन्होंने शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा – “अहाँ सबकै परनाम करे छियै। ई धरती पर महर्षि मेहीं बाबा, भक्त प्रहलाद, फणीश्वरनाथ…
Author: Faizal Haque
World News: कतर की राजधानी दोहा इन दिनों मुस्लिम देशों के बड़े राजनीतिक जमावड़े का गवाह बना हुआ है। यहां पर 50 से ज्यादा इस्लामी देशों के नेता इजराइल के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए एक विशेष बैठक में शामिल हुए। यह बैठक अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने मिलकर बुलाई है। इसका मकसद 9 सितंबर को कतर में हुए इजराइली हमले का जवाब तय करना है। इस हमले में हमास के पांच सदस्य और एक कतरी सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी। ईरान का कड़ा रुख बैठक शुरू होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद…
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईसीसी ने उन्हें अगस्त 2025 के लिए पुरुष वर्ग में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए निर्णायक टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए यह सम्मान हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया जलवा ओवल टेस्ट में सिराज ने कुल 9 विकेट लिए और 21.11 की बेहतरीन औसत से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। दूसरी पारी में उन्होंने अकेले दम पर 5 विकेट झटके और भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।…
India News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन इसके कुछ विवादित प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से ठप कर दिया। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और जस्टिस ए.जी. मसीह की बेंच ने साफ कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन और उसका कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। हालांकि, सरकार द्वारा जो नए प्रावधान जोड़े गए थे, उन पर सवाल उठाते हुए कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता। कलेक्टर के अधिकार पर रोक अदालत ने सबसे अहम…
World News: कई नामों और कानून दांव-पेचों में फंसने के बाद आखिर जेन-जेड आंदोलनकारियों की पहली पसंद सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। 220 साल पुराने नेपाल के राजनैतिक इतिहास में पहली बार कोई महिला इस कुर्सी पर बैठी है। भारत के बनारस हिंदू विश्वविघायलय से मास्टर डिग्री लेने वाली सुशीला की प्रेम कहानी भी इसी कॉलेज में शुरू हुई थी। लेकिन भविष्य में सुशीला के पति बनने वाले दुर्गा प्रसाद सुबेदी का नाम उस प्लेन हाइजैक से जुड़ा है, जिस प्लेन में 22 अन्य सवारियों के साथ भारतीय अभिनेत्री माला सिन्हा भी सवार थीं। दरअसल सुशीला…
Sport News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में सबसे ऊंचे ए+ ग्रेड में जगह मिली हुई है। इस ग्रेड के तहत विराट और रोहित को सालाना सात-सात करोड़ रुपये वेतन मिलता है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए चार ग्रेड तय किए हैं। A+ ग्रेड में सिर्फ चार खिलाड़ी शामिल हैं – विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा। इनमें से बुमराह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, जबकि जडेजा टेस्ट और वनडे में…
Ranchi News: झारखंड में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और इस बीच राज्य की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्गा पूजा के समय कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता न किया जाए। झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन 15 दिनों में प्रदेश भर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। केवल…
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। नड्डा का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। विपक्ष पर साधा निशाना और बोले- नाच ना आवे आंगन टेड़ा… पटना पहुंचते ही नड्डा ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की राजनीति निचले स्तर तक गिर चुकी…
India News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षा बलों के सख्त अभियान का असर दिखने लगा है। लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय और एक करोड़ की इनामी कुख्यात महिला नक्सली सुजाता ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। सुजाता के सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियां नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत मान रही हैं। साथियों की मौत से डरी, एक करोड़ का था इनाम पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुजाता ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया। सुजाता माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी की सदस्य रही है और कई बार बड़े हमलों की साजिश में उसका नाम सामने आया था। खास बात यह…
Ramgarh News: आदिम जनजाति बिरहोर समाज को संरक्षण देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके तहत बिरहोर परिवारों को जमीन भी आवंटित की जाती है ताकि वे सुरक्षित रूप से बस सकें। लेकिन रामगढ़ अंचल क्षेत्र के छतरमांडू गांव में स्थिति उलट है। यहां बिरहोर समाज के चार परिवारों की आवंटित जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया, जिससे वे परेशानी में पड़ गए हैं। बुधवार को शोभा बिरहोर, पूर्णिमा बिरहोर, बंधन बिरहोर, गुड़िया देवी, धनी बिरहोर, डुगरु बिरहोर और मनीषा कुमारी सहित कई लोग एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी से मिले। उन्होंने…
Bihar News: नेपाल में ‘जेन जी’ आंदोलन ने ऐसा तांडव मचाया कि हालात बेकाबू हो गए। राजधानी काठमांडू से लेकर तराई के जिलों तक हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ का दौर चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में कई जेलों पर हमला कर बंदियों को बाहर निकाल दिया। नतीजा यह हुआ कि हजारों कैदी जेल से भाग निकले। कई ने भारत की सीमा पार करने की कोशिश की, लेकिन यहां पहले से अलर्ट भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया और नेपाल पुलिस व सेना को सौंप दिया। घटनाओं की शुरुआत मंगलवार से हुई, जब नेपाल के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों…
Bihar News: बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। शुरुआत में उन्हें 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी और आगे चलकर स्वरोजगार की ज़रूरत के मुताबिक 2 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कटिहार जिले में इस योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी 16 प्रखंडों के 1458 ग्राम संगठनों में विशेष…
Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर प्रसाद उर्फ पाजी और उसके सहयोगी हीरा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। घटना जगदंबा होटल के पास शराब पीने के दौरान विवाद से जुड़ी थी। जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि 21 वर्षीय युवक बंटी शर्मा पर सागर प्रसाद ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से वह…
Palamu News: पलामू जिले की छतरपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक बड़ी सफलता हासिल की, जब CSP बैंक लूटने की योजना बना रहे चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, दो जिंदा गोली, लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल, स्कूटी और चार वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं। एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छतरपुर हाईस्कूल के पीछे इकट्ठा होकर लूट की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अवध यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई और छापेमारी…
Chaibasa News: गुवा थाना परिसर मंगलवार देर शाम अचानक मातम में बदल गया, जब जैप-09 साहेबगंज में पदस्थापित हवलदार बारगी उरांव (52) की राइफल साफ करते वक्त मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हवलदार अपने बैरक में इन्सास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उनके सिर में जा लगी। घटना इतनी अचानक हुई कि साथी जवान कुछ समझ ही नहीं पाए। आनन-फानन में उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह मृतक हवलदार का शव चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी,…
Ranchi News: झारखंड में आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम (पेसा एक्ट 1996) को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। नायक के अनुसार, यह देरी केवल आदिवासी समाज के अधिकारों की अनदेखी नहीं, बल्कि उनके अपमान के बराबर है। बुधवार को जारी अपने बयान में नायक ने साफ कहा कि झारखंड में सरकार कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने में लगी है और इसके लिए आदिवासियों के संसाधनों की खुली लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेसा…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर और झींकपानी प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। मंगलवार की रात से हाथियों का झुंड इधर-उधर घूमते देखा गया और बुधवार सुबह तक यह झुंड सूर्याबासा गांव तक पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक इस झुंड में करीब 15 से 16 हाथी शामिल हैं। हाथियों के गांव में घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को पूरी तरह रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, हाथियों…
Ranchi News: झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड उच्च न्यायालय ने आदेश का पालन न करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। बुधवार को जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से पूछा कि आखिर क्यों अब तक न्यायालय के पूर्व आदेशों का पालन नहीं किया गया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि…
Giridih News: झारखंड की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में गिरिडीह निवासी बताने वाला युवक खुद को अंकित कुमार मिश्रा नाम से पहचान कराता है और दावा करता है कि वह 24 घंटे के भीतर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बम से उड़ा देगा। वीडियो में युवक कहता है कि हाल ही में गिरिडीह में कुछ लोगों ने उसे धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी और जमीन विवाद में 20-25 युवकों ने उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि उसके…
Bihar News: बिहार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है। कटिहार जिले में इस ऑपरेशन के जरिए 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंपना भी शुरू कर दिया है। अब तक इस विशेष अभियान में कुल 1200 मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों से बरामद किए जा चुके हैं।…
