Chatra News: मेडिकल कालेज के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो गई। जिला प्रशासन ने डीपीआर के साथ प्रस्ताव राज्य सरकार को अग्रसारित कर दिया है। राज्य सरकार अब इसे मंत्री परिषद की बैठक में रखेगी। मंत्री परिषद की स्वीकृति के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। केंद्र सरकार का मुहर लगने के साथ ही प्राक्कलन का आवंटन उपलब्ध करा दिया जाएगा। करीब तीन महीना पूर्व सर्वे की टीम आई थी। सर्वे की सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। मेडिकल कॉलेज के लिए बीस एकड़ भू-खंड चिह्नित…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur News: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया। मामला सुंदरनगर के नीलडीह गांव का है, जहां लगुन के घर से दो मोबाइल और एक बाइक चोरी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई गई। पूछताछ के दौरान मनोज…
Chaibasa News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के राजबांध गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। 20 वर्षीय नीलिमा महतो ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार और गांव में शोक परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मृतका के दादा-दादी खेत में काम कर रहे थे, जबकि मां किसी जरूरी कार्य से बाहर गई थीं। नीलिमा के छोटे भाई रंजन महतो ने बताया कि…
Bokaro News: बोकारो के बनगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर मोड़ में शनिवार की रात एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। सेवानिवृत्त रेलकर्मी मकरध्वज महतो के घर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और लिखित आवेदन भी दर्ज कराया गया। मकरध्वज महतो ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे खाने के बाद सो गए थे। चोर चाहरदिवारी फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, जिसमें धरेलु राशन, बर्तन, बकरी और खस्सी जैसी सामग्री थी। ताला नहीं टूटने पर चोर मेन गेट…
Bokaro News: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में रविवार को 30 वर्षीय विवाहिता पूनम मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी करीब सात साल पहले मृत्युंजय शर्मा से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही पूनम को दहेज की मांग और ससुराल वालों की मारपीट का सामना करना पड़ता रहा। विरोध के बावजूद कई बार पूनम को घर से निकाल दिया गया और वह मायके लौट आती थी। परिजनों ने बताया…
Dumka News: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नानी और नतनी की हत्या की गई। एसपी पिताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद था। आरोपी दामाद राजू सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आमचूआ गांव में 70 वर्षीय सोना बास्की और उसकी नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई। आरोपित राजू सोरेन घर जमाई था और अक्सर घरेलू मामलों में झगड़ा करता था। घटना वाले दिन राजू की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। घर में…
Chatra News: चतरा के टंडवा में शनिवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। NTPC फ्लाई ऐश लोडिंग साइड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें दो हाईवा ड्राइवर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने ढुलाई में लगे दो हाईवा को निशाना बनाया। बाइक में सवार तीनों अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से भाग निकले। घटना स्थल से पुलिस ने गोली के खोखे और एक हस्तलिखित…
UP News: बदायूं के दातागंज क्षेत्र में 25 वर्षीय दीपक चौधरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें दीपक ने साफ तौर पर अपनी मौत की जिम्मेदारी अपनी प्रेमिका और यूपी 112 में तैनात एक सिपाही पर डाली। वीडियो में दीपक बताता है कि पिछले कई महीनों से दोनों ही उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और अब तक उसकी प्रेमिका ने उससे करीब साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए थे। दीपक ने बताया कि उसने प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी की थी, लेकिन वह उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं…
India News: दिल्ली हाईकोर्ट ने पति की प्रेमिका और विवाहिक संबंधों के बीच के कानूनी अधिकारों पर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्नी अपने पति की प्रेमिका के खिलाफ आर्थिक मुआवजे का दावा कर सकती है। यह निर्णय उन मामलों में लागू होगा, जहां तीसरे पक्ष के कारण पति-पत्नी के वैवाहिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ हो। मामले में पत्नी का दावा था कि उसके पति के प्यार और साथ का अधिकार उसकी प्रेमिका की सक्रिय और दुर्भावनापूर्ण भूमिका के कारण छिन गया। पत्नी ने अदालत में कहा कि शादी टूटने और वैवाहिक संबंधों में दरार की…
India News: नोएडा के सेक्टर-15 इलाके में 1 सितंबर को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अमिताभ पार्क में एक महिला का शव पाया गया, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शव मिलने के बाद पहचान कराने में पुलिस को कई दिन लग गए। आखिरकार 16 सितंबर को बिहार के मधुबनी जिले के परमेश्वर शाह ने मृतका को अपनी बेटी ममता बताया। महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। कॉल डिटेल्स की मदद से पुलिस को आरोपी हरखू उर्फ दीपक तक पहुँच मिली, जो दिल्ली के दल्लूपुरा…
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले अभी न हुआ हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू (JDU) ने तैयारियों को तेज कर दिया है। सीएम नीतीश ने इस बार साफ कर दिया है कि जिन विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं है, जनता के बीच जिनकी छवि खराब हो चुकी है या जिन्होंने काम नहीं किया है, उनका टिकट काट दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने इसके लिए एक योजना भी तैयार की है। पार्टी के भीतर विधायकों और संभावित उम्मीदवारों का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें उनकी जमीनी ताकत, जनता के…
India News: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। बीती रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। लेकिन भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने तुरंत और करारा जवाब दिया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में सीमा पार खामोशी छा गई और पाक सैनिकों की दोबारा फायरिंग करने की हिम्मत नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम को लीपा घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही…
India News: कर्नाटक में जातिगत जनगणना कल से शुरू होने जा रही है। इस बीच राज्य सरकार ने एक अहम घोषणा कर साफ किया है कि इस जनगणना का सीधा संबंध आरक्षण से नहीं होगा। गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जातिगत जनगणना का मकसद सिर्फ यह जानना है कि आजादी के बाद से अब तक समाज के अलग-अलग समुदाय शिक्षा, रोजगार और प्रगति के क्षेत्र में कहां तक पहुंचे हैं। गृहमंत्री बोले- आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ आंकड़े जुटाए जाएंगे गृहमंत्री ने कहा कि इस जनगणना से जुटाए गए आंकड़े भविष्य में केवल सरकारी योजनाएं बनाने और जरूरतमंद तबकों…
India News: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के दौरान देश के नौवहन और शिप बिल्डिंग सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब “चिप हो या शिप, हमें भारत में ही बनाना होगा।” मोदी ने कहा कि जहाज निर्माण क्षेत्र को अब बुनियादी ढांचे का दर्जा दे दिया गया है। इसका मतलब है कि शिप बिल्डिंग कंपनियों को बैंकों से आसानी से कर्ज मिलेगा और उन्हें कम ब्याज दरों का लाभ भी होगा। इससे देश में बड़े जहाज बनाना आसान होगा…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को अवैध ड्रग हब बताया था। दरअसल, यह बयान उन्होंने अमेरिकी प्रशासन द्वारा तैयार की गई प्रेसीडेंट डिटरमिनेशन रिपोर्ट के आधार पर दिया था। इस रिपोर्ट में भारत उन प्रमुख देशों में शामिल किया गया था, जहाँ अवैध ड्रग्स का उत्पादन और ट्रांजिट बड़े पैमाने पर हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की भौगोलिक स्थिति इस समस्या को और गंभीर बनाती है। भारत एक तरह से गोल्डन क्रिसेंट (अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान) और गोल्डन ट्राएंगल (म्यांमार, लाओस, थाईलैंड) जैसे प्रमुख अफीम उत्पादक क्षेत्रों के बीच में स्थित है। यही वजह है कि यह…
World News: दुनिया की सबसे ताकतवर ताकत कहलाने वाले अमेरिका की एक सबसे बड़ी समस्या है – गन कल्चर। यहां हर साल करीब 40 हजार लोग गोली लगने से अपनी जान गंवा देते हैं। इन मौतों में आत्महत्याओं से लेकर सड़क पर हुई गोलीबारी और स्कूलों में हुई मास शूटिंग तक सब शामिल है। इसके बावजूद अमेरिका में बंदूकें रखना आज भी शान और अधिकार माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी संविधान का सेकंड अमेंडमेंट है, जिसमें नागरिकों को हथियार रखने का अधिकार दिया गया है। यह प्रावधान अमेरिका की आज़ादी के शुरुआती दौर से जुड़ा हुआ है,…
Social News: सफलता पाने के लिए क्या हमेशा डिग्री जरूरी है? अगर आप दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट देखें तो इसका जवाब होगा – नहीं। दुनिया के कई टॉप अरबपति ऐसे हैं, जिन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ दी, लेकिन आज वे लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट बताती है कि टेक्नोलॉजी और बिजनेस सेक्टर के कई बड़े नाम कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। इनमें ओरेकल के लैरी एलिसन, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स शामिल हैं। भारत से…
World News: हायर एजुकेशन की बात आती है तो भारतीय छात्र सबसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का नाम लेते हैं। वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, अंग्रेजी में पढ़ाई, शानदार जॉब्स और भारतीय समुदाय की मौजूदगी, इन कारणों से ये देश स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कुछ देश हैं, जो पढ़ाई के मामले में दुनिया की टॉप लिस्ट में आते हैं। इनमें सबसे खास नाम है सिंगापुर। दिल्ली से दोगुना छोटा यह देश, सिर्फ 736 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है, जबकि दिल्ली का आकार 1,484 स्क्वायर किलोमीटर है। इसके बावजूद सिंगापुर एशिया का हाई-टेक और अमीर…
Social News: हवाई यात्रा हमेशा से आरामदायक मानी जाती है, लेकिन बढ़ते लगेज चार्ज यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इसी वजह से आजकल एक नया ट्रेंड चर्चा में है, जिसका नाम है “फ्लाइंग नैकेड”। नाम सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन इसका मतलब बिना कपड़ों के सफर करना बिल्कुल नहीं है। असल में, इस ट्रेंड के तहत लोग फ्लाइट में भारी बैग ले जाने के बजाय दो तरीके अपनाते हैं। पहला, जरूरी सामान और कपड़े कई परतों में पहन लेना और दूसरा, सामान को फ्लाइट में ले जाने के बजाय डाक से गंतव्य तक भिजवा देना। इससे वे…
Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। शहर में करीब 13 लाख चालान बकाया हैं, जिनकी रकम बढ़कर 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बकाया वसूली के लिए नया तरीका अपनाने का फैसला किया है। जल्द ही एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां से चालान भरने की जानकारी फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी जाएगी। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जो वाहन चालक बार-बार नियम तोड़ेगा, उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में…
