फॉण्ट कनवर्टर NEW

बुजुर्गों के अधिकारों पर बड़ा अभियान! धरगांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर

Koderma news: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के धरगावं में वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के धरगावं में वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि कई बार बुजुर्ग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में बुजुर्गो के लिए बैंकों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में स्थापित सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन हेल्प डेस्क उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने वरिष्ठ नागरिकों को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए । मौके पर धरगावं पंचायत की मुखिया गीता देवी, पंचायत सचिव शिव कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय तिवारी पीएलवी मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram