फॉण्ट कनवर्टर NEW

कब्रिस्तान की सुरक्षा को लेकर अंजुमन की बड़ी पहल, चारदीवारी निर्माण का निरीक्षण

लोहरदगा। शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित तेगी नगर के पुराने कब्रिस्तान को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में रविवार को अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी के नेतृत्व में अंजुमन की टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा। शहर के कुरैशी मोहल्ला स्थित तेगी नगर के पुराने कब्रिस्तान को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा ने महत्वपूर्ण पहल की है।

इसी क्रम में रविवार को अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी के नेतृत्व में अंजुमन की टीम एवं समाज के गणमान्य लोगों ने निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

टीम में सदर अब्दुल रऊफ अंसारी के अलावा नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू, अब्दुल मोहेमिन बब्बन, इब्राहिम अशरफी (कल्लू) सहित अन्य लोग शामिल थे।

लंबे समय से उठ रही थी चारदीवारी की मांग

बताया गया कि यह कब्रिस्तान काफी पुराना होने के बावजूद अब तक चारदीवारी से वंचित था। चारदीवारी नहीं होने के कारण आवारा पशुओं का प्रवेश होता था, जिससे कब्रिस्तान की पवित्रता, सुरक्षा और सम्मान प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।

समाज के लोगों द्वारा लंबे समय से बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अंजुमन इस्लामिया ने पहल कर निर्माण कार्य शुरू कराया है।

कब्रिस्तान हमारी विरासत और आस्था का केंद्र

निरीक्षण के दौरान सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने कहा कि कब्रिस्तान केवल दफन स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था और विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होने के बाद इस कब्रिस्तान को भी लोहरदगा के अन्य प्रमुख कब्रिस्तानों की तरह आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram