फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंदनकियारी में आजसू महिला कमिटी का गठन, 22 जून को धनबाद चलने का आह्वान

बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत फुसरो पंचायत में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर चंदनकियारी प्रखंड महिला कमिटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महतो ने तथा संचालन रितिक रजक ने किया। महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने में आजसू की

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत फुसरो पंचायत में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर चंदनकियारी प्रखंड महिला कमिटी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महतो ने तथा संचालन रितिक रजक ने किया।

महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने में आजसू की अहम भूमिका

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने तथा महिला समूहों के गठन को बढ़ावा देने में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से 22 जून को धनबाद में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

झारखंड के विकास का स्पष्ट विजन सुदेश महतो के पास : राजेश महतो

मौके पर जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश महतो ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास का स्पष्ट विजन केवल आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के पास है।

उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

पूजा देवी बनीं प्रखंड महिला अध्यक्ष

नवनिर्वाचित प्रखंड महिला अध्यक्ष पूजा देवी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि चंदनकियारी प्रखंड के सभी 38 पंचायतों में महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रखंड महिला कमिटी का पूर्ण विस्तार कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में रसराज महतो, लखी विश्वकर्मा, परीक्षित मोदी, निर्मल मोदी, कौशल किशोर, संदीप महथा, प्रभु रजक, सीमंत कुमार, गीता देवी, सुनीता देवी, आनंदी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram