फॉण्ट कनवर्टर NEW

राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगांठ पर भक्ति का महासंगम, महाआरती बनी आकर्षण

शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक के प्राचीन राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आभा से सराबोर

अपनी भाषा में पढ़ें

शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक के प्राचीन राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आभा से सराबोर हो उठा।

संध्या होते ही मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। वर्षगाँठ समारोह का मुख्य आकर्षण पांच कुमारी कन्याओं द्वारा की गई भव्य महाआरती रही।

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, प्रियंका साहू, सृष्टि पांडेय एवं भावना मित्तल ने श्रद्धाभाव से महाआरती कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

मंदिर के पुजारी जीतू पाठक एवं रामसेवक पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, युवा तथा बच्चे शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बने।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram