India News: हिसार की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ज्योति की गिरफ्तारी कई खुफिया इनपुट के बाद हुई है। ज्योति के बनाए एक वीडियो में वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार डिनर में शामिल हुई थी। यह वीडियो ज्योति की पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कथित संलिप्तता का सबसे पुख्ता सबूत बन गया। कौन है ज्योति मल्होत्रा? हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान…
Author: Faizal Haque
India News: हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज इलाके में रविवार अल सुबह एक रिहायशी और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिनी जा रही है। यह आग रविवार 18 मई की सुबह करीब 5:30 बजे लगी, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग की शुरुआत इमारत के नीचे स्थित मोती की दुकान से हुई…
Bihar News: रामगढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 28 पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक लाल रंग की आल्टो कार से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। इसी के आधार पर रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान जब पुलिस सेमर चौक के पास वाहनों की जांच…
Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के सदान बुकमा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक विकलांग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डीपा बुकमा निवासी बिपिन रोशन कुजूर (पिता लेवनाड कुजूर, उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिपिन ने अपने ही घर में अपनी पत्नी के दुपट्टे से, घर में लगे लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की बहन ने बताया कि बिपिन कल चैनपुर से मुर्गा लेकर आया था और उसे बनाने के लिए दिया था। इसके बाद…
Jharkhand News : बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड हैं। एक पैन कार्ड में पिता जबकि दूसरे पैन कार्ड में पति का नाम है। गुरूग्राम में बने पैन कार्ड में पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह लिखा है वहीं 2010 में रामगढ़ से भी एक पैन कार्ड बना, जिसमें पिता के कॉलम में संग्राम सिंह दर्ज है। विधायक ने अपने चुनावी हलफनामे में जीवन साथ-पति के कॉलम के नाम के सामने संग्राम सिंह लिखा है। चुनावी शपथ पत्र में उन्होने जो पैन कार्ड दिया है, वह रामगढ़ से बना है और इस कार्ड में पिता का…
Jharkhand News: कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड स्थित कोडरमा ताप विद्युत परियोजना (केटीपीपी) में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर निर्माण कार्य जोरों पर है। इस कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर बालू और अन्य मटेरियल की सप्लाई की जा रही है। इसी को लेकर दो दिनों से दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जो शुक्रवार की रात हिंसक झड़प में बदल गई। मामला तब गंभीर हो गया जब बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के समर्थकों के बीच बालू सप्लाई को लेकर तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।…
Jharkhand News: गोविंदपुर व टुंडी रेल लाइन से जुड़ेंगे।दोनों स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनेंगे। इसके लिए रेल मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है।यह बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को धनबाद से पूर्वी टुंडी जाने के क्रम में गोविंदपुर में पत्रकारों के बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि इसकी मांग वह लंबे समय से करते आ रहे हैं। झारखंड विधानसभा के विगत बजट सत्र में उन्होंने यह सवाल उठाया थाय, जिस पर परिवहन मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।मथुरा महतो ने कहा कि विधानसभा में सवाल उठाने के बाद विगत 17 मार्च को परिवहन विभाग की…
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (TSPC) के दस्ते और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव के समीप स्थित घने जंगलों में शनिवार को हुई। पुलिस को यह मुठभेड़ महज 15 दिन के भीतर दूसरी बार करनी पड़ी है। इससे पहले 2 मई को मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिंजो महुअरी के जंगल में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस बार मुठभेड़ TSPC के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत…
Ranchi News: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें अबुआ साथी और अबुआ ग्रुप्स के संचालन में सुधार और उनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यदि अबुआ ग्रुप्स, जो राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत चलाए जाते हैं, में कोई अनियमितता सामने आती है, तो उसे शीघ्र सुलझाया जाए। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि अबुआ साथी में जितनी भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह…
Ranchi News: 11वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आचार्यकुलम, नामकुम स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, जिला संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, दिवाकर सिंह और आयोजन सचिव सह जिला संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची जिले के लगभग 15 विद्यालय, 10 क्लब और कई स्कूल-कॉलेजों से कुल 372 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था, वहीं आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल और निष्पक्ष…
Ranchi News: वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 458वीं जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर, धुर्वा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्येंद्र नारायण सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने न केवल मातृभूमि की रक्षा की, बल्कि संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए भी शस्त्र उठाए। मुख्य अतिथि श्री परमाल सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में महाराणा प्रताप की जीवनगाथा और उनके संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के…
Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और हालिया सीजफायर समझौते के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हर हिंदुस्तानी गर्व से कह सकता है कि वह इस देश का नागरिक है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की जनता ने जो अपेक्षा की थी, उसे…
India News: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। बॉर्डर से सटे राज्यों—राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हरियाणा—में जनजीवन वापस पटरी पर लौट रहा है। बाजार खुलने लगे हैं, ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है और स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं तथा परिवहन सेवाएं बहाल हो रही हैं। राजस्थान में लौटी चहल-पहलसीजफायर के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में हालात सामान्य हो गए हैं। पहले जहां लोगों ने गांव छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिया था, वहीं अब लोग अपने…
World News: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शनिवार रात फिर झूठा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया। पाक पीएम शहबाज ने फिर बोला झूठ, सीजफायर कराने पर ट्रंप को कहा थैंक्स भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार को सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि दोनों…
India News: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सीमा पर शांति है। इसी बीच राजस्थान के बीकानेर के नजदीक एक खेत में ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज कैप मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आसमान में तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद यह मलबा खेत में गिरा। भारत ने इसे पाकिस्तान में लक्ष्य पर निशाना साधने किया था इस्तेमाल भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल को पाकिस्तान के बहावलपुर में अपने लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया था। जैसे ही मिसाइल को लॉन्च किया गया तो तुरंत ही इसके…
India News: जयपुर में एक लावारिस खड़ी पिकअप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोहनपुरा पुलिया के पास कुल 2075 किलो विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने इसकी जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दे दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही। पिकअप मालिक या चालक का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। पिकअप मालिक और चालक की पुलिस कर रही तलाश, जांच जारी डीओ एएसआई ने बस्सी थाने में इस विस्फोटक सामग्री की एफआईआर दर्ज कराई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है वह शुक्रवार रात गश्त…
Bihar News: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पटना के साथ बिहार के कई इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों के डीएम और एसपी को निगरानी रखने और किसी भी हालात निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। पटना में जिला प्रशासन और नगर निगम मिलकर चौकसी बरत रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 3 हजार सीसीटीवी कैमरे, एआई की मदद से कर रहे चप्पे-चप्पे की निगरानी पटना बिहार के सबसे संवेदनशील इलाकों में एक है। पटना को सुरक्षित रखने के लिए पूरे शहर में 3 हजार सीसीटीवी कैमरों…
Ranchi News: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा आईजी रैंक में इम्पैनल किया गया है, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। केंद्र की कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा देशभर से कुल 65 आईपीएस अधिकारियों को आईजी या उसके समकक्ष रैंक में इम्पैनल किया गया है। इसमें झारखंड कैडर के चार वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, 2004 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी – होमकर अमोल वेणुकांत, जो वर्तमान में आईजी अभियान के पद पर कार्यरत हैं, और प्रभात कुमार, जो आईजी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इनका…
World News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के सामने भारत की आक्रामक रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने कहा कि भारत को आसान जीत की उम्मीद थी लेकिन सैन्य और कूटनीतिक मोर्चे पर उसकी पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि भारतीय अहंकार का मिथक हवा में उड़ गया। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से हैरान है। भारत एक भी देश को अपनी दावे समझाने में सफल नहीं हो पाया। रक्षी मंत्री आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के संयम और ताकत की पूरी दुनिया तारीफ कर रही…
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव भजनिया की बेटी आकांक्षा चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए CSIR-UGC NET की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। आकांक्षा को इस परीक्षा में 97.6973509 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके साथ उन्होंने JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई किया है। आकांक्षा का ऑल इंडिया रैंक ओबीसी कैटेगरी में 183 है। वह रांची महिला कॉलेज से एमएससी (जूलॉजी) में प्रथम श्रेणी डिस्टिंक्शन के साथ पास हुई हैं। उनके इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।…
