फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

Bokaro News: कोल परियोजना, एमडीओ कार्य एवं रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित रैयतों, किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों की एक विशाल ग्रामसभा का आयोजन 17 जून 2026 को ग्रामसभा अध्यक्ष डोमन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: कोल परियोजना, एमडीओ कार्य एवं रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित रैयतों, किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों की एक विशाल ग्रामसभा का आयोजन 17 जून 2026 को ग्रामसभा अध्यक्ष डोमन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, स्थानीय अधिकारों, रोजगार, पुनर्वास एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में संचालित कोल परियोजना एवं रेलवे लाइन निर्माण के कारण स्थानीय रैयतों की जमीन, आजीविका एवं सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों को अपेक्षित रोजगार, पुनर्वास एवं बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

इसलिए स्थानीय जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। ग्रामसभा को इन वक्ताओं ने संबोधित किया राजन करमाली, हेमलाल रजवार, नन्कू महतो, आकाश करमाली, शांति देवी, प्रवीण महतो (पचमो), सीताराम महतो, जीतू करमाली, हीरालाल महतो, जालेश्वर महतो (जमनीजारा), सुरेश महतो, रोहन राम, बुधन महतो, राधिका देवी, रुकमणि देवी, प्रवीण कुमार (हुड़दाग), धनेश्वर महतो (जमनीजारा) एवं गणेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। वक्ताओं ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा एवं पुनर्वास, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की।

ग्रामसभा में पारित प्रमुख प्रस्ताव :

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें

* परियोजना एवं एमडीओ के सभी कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी रोजगार दिया जाए।
* प्रभावित रैयतों एवं विस्थापित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा, पुनर्वास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
* परियोजना प्रभावित गांवों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए।
* ग्रामसभा की सहमति एवं स्थानीय जनता के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
* प्रभावित परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं।
* स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन, कंपनी प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शीघ्र वार्ता की जाए।

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए। यदि प्रभावित परिवारों की मांगों एवं अधिकारों की लगातार उपेक्षा की जाती है, तो ग्रामीण लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता डोमन महतो ने की तथा संचालन चैतलाल प्रसाद महतो द्वारा किया गया। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान के माध्यम से पारित प्रस्तावों का समर्थन किया। प्रमुख उपस्थित सदस्य डोमन महतो, चैतलाल प्रसाद महतो, तिरेश्वर महतो, भूपेन्द्र कुमार महतो, बटेश्वर कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार, निशांत कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार महतो, जानेश्वर महतो, प्रयाग महतो, गणेश कुमार, साहिल कुमार, अजय कुमार, उषा कुमारी देवी, इन्दु देवी, रतनिया देवी, प्रमिला देवी, दुर्गावती देवी, शांति देवी, राधा देवी, संगीता देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram