फॉण्ट कनवर्टर NEW

21 जून से पहले योग का बिगुल! चाईबासा की सड़कों पर उतरे अधिकारी और युवा

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्रोजेक्ट जागृति “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्रोजेक्ट जागृति “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से हुई। इसके बाद प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान, चाईबासा पहुंचे। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से शहरवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी बना रहता है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए काफी लाभदायक है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा अधीक्षक, उपसमाहर्ता नजारत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram