फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में दर्दनाक घटना! कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, जांच शुरू

Chaibasa news: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदमारी गांव में गुरुवार संध्या एक युवती ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिया कुमारी, पिता स्वर्गीय संजीत राम, निवासी चांदमारी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदमारी गांव में गुरुवार संध्या एक युवती ने अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सिया कुमारी, पिता स्वर्गीय संजीत राम, निवासी चांदमारी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

घटना के संबंध में शुक्रवार को मृतका के बड़े भाई विशाल राम ने बताया कि गुरुवार को प्रतिदिन की तरह घर में सब कुछ सामान्य था। वह सुबह अपने काम के लिए घर से निकल गया था। शाम करीब छह बजे जब वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन सिया कुमारी कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे बने फंदे से झूल रही थी।

विशाल राम ने बताया कि आनन-फानन में उसने बहन को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचा। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विशाल राम ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय संजीत राम का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी मां भी काम के सिलसिले में घर से बाहर चली जाती हैं। उनका भाई टोटो चलाने का काम करता है, जिस कारण वह भी घर से बाहर रहता है। वहीं उनकी पत्नी पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही हैं। इस वजह से सिया कुमारी घर में अधिकतर समय अकेली रहती थी।

विशाल राम ने बताया कि उनकी बहन ने आखिर किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि घर में किसी तरह की कोई परेशानी या विवाद की बात सामने नहीं आई थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram