फॉण्ट कनवर्टर NEW

जंगल से उठी बदबू तो खुला राज, सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी

Jamshedpur news: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटागढ़ के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटागढ़ के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को जंगल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि इटागढ़ के घने जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जंगल तक जाने वाला रास्ता अत्यंत दुर्गम और कच्चा होने के कारण अभियान में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शव को लाने के लिए पहुंचा पुलिस वाहन भी रास्ते में फंस गया, जिसके बाद अतिरिक्त संसाधनों और दूसरे वाहन की मदद ली गई।

पुलिसकर्मियों ने घंटों प्रयास के बाद जंगल के भीतर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना था। शरीर पूरी तरह गल चुका था और उस पर कीड़े लग गए थे। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। बदबू महसूस होने पर कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

रात में शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान भोर तक चलता रहा। पुलिस ने करीब चार बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाया है।

गम्हरिया थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram