फॉण्ट कनवर्टर NEW

अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी सफल, आईसीयू में शिफ्ट

India News : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी सफल रही है और उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य सुधार की दिशा में है।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी सफल रही है और उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य सुधार की दिशा में है।

जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान गुरुवार आधी रात के बाद अपने घर में चोरी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उनकी सर्जरी की गई।

लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने मीडिया को बताया कि सैफ अली की न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सैफ के शरीर से ढाई इंच लंबी चाकू की नोक निकाली गई है, जो उनकी रीढ़ तक पहुंच गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने का दिया 4 महीने का समय

इस खबर को भी पढ़ें : मंत्रियों के आशियाने में मंडराने लगे दागी तत्व, काम करवाने का कर रहे दावा

इस खबर को भी पढ़ें : कई विशेषताओं के साथ स्मार्ट प्रदर्शन, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

इस खबर को भी पढ़ें : डीआईजी कार्मिक से मिला सर्वधर्म सद्भावना समिति का प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram