फॉण्ट कनवर्टर NEW

PMKSY 2.0 परियोजना क्षेत्र में Outreach Campaign कार्यक्रम 15 जनवरी से 31 मार्च

रांची। PMKSY 2.0 एवं जलछाजन परियोजनाओं से संबंधित बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना प्रबंधक WCDC दिनेश कुमार यादव ने करते हुए कहा भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। PMKSY 2.0 एवं जलछाजन परियोजनाओं से संबंधित बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना प्रबंधक WCDC दिनेश कुमार यादव ने करते हुए कहा भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में झारखण्ड में जलछाजन विकास अवयव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के परियोजना क्षेत्र में Outreach Campaign कार्यक्रम 15 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में जन भागीदारी के माध्यम से जलछाजन के बारे में जागरूकता लाना है। साथ ही, ग्रामीणों की सहभागिता को बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों का सुदृढ़ प्रबंधन करने, खेती एवं आजीविका को बढ़ावा देना है। बैठक में उन्हाेंने Outreach Campaign कार्यक्रम के लिए कार्य योजना तैयार करने एवं Outreach Campaign कार्यक्रम में 2500 से 3000 जनसमुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के सक्षम पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इसके लिए परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी स्तर से विभिन्न विभाग जैसे पंचायती राज, मनरेगा, JSLPS, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, वन विभाग एवं जन प्रतिनिधि (मुखिया, विधायक), गैर सरकारी संगठन एवं सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग बैठक करने को कहा गया। मौके पर राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार एवं राज्य स्तरीय MIS पदाधिकारी विपुल आकाश, जिला तकनीकी विशेषज्ञ WCDC एवं सदस्य/परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी एवं WDTs मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram