फॉण्ट कनवर्टर NEW

कई विशेषताओं के साथ स्मार्ट प्रदर्शन, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

रांची। उपायुक्त कार्यालय रांची को अपग्रेड करते हुए उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्ट डिस्प्ले लगाया गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फीता काट कर किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-608 के NIC सभागार में लगे इस स्मार्ट डिस्प्ले का उपयोग बहुआयामी होगा,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त कार्यालय रांची को अपग्रेड करते हुए उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्ट डिस्प्ले लगाया गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फीता काट कर किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-608 के NIC सभागार में लगे इस स्मार्ट डिस्प्ले का उपयोग बहुआयामी होगा, जिसका लाभ सार्वजनिक और सर्वांगीण होगा। इस स्मार्ट डिस्प्ले में कई विशेषताएं हैं। इसमें एक साथ दो फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। अत्याधुनिक तकनीक युक्त इस स्मार्ट डिस्प्ले के माध्यम से उच्च क्षमता के वीडियो के साथ कॉन्फ्रेंस किया जा सकता है। इस मौके पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, अतरिक्त जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रिमा कुजूर एवं जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram