फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंदवारा में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, नामजद आरोपी फरार; गिरफ्तारी को पुलिस की छापेमारी

Koderama News: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव में सोमवार देर रात एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव में सोमवार देर रात एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके पति हैदराबाद में काम करते हैं। वह अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ चौराही गांव स्थित ससुराल में रहती है। उसके अनुसार सोमवार देर रात वह शौचालय से वापस अपने कमरे में लौट रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एनुल हक नामक व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, हाथ बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार घटना के समय उसके सास-ससुर और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे, जबकि वह घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह उसने आरोपी के परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

इसके बाद उसने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी और चंदवारा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाने लेकर आई। मामले में चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है तथा मेडिकल परीक्षण की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
———

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram